विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिपुर में 24 हजार से अधिक अवैध प्रवासियों की पहचान, 14 हजार से ज्यादा म्यांमार लौटे

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:00 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 04:48 AM (IST)

मणिपुर के गृह मंत्री ने बताया कि राज्य में 24,475 अवैध प्रवासियों की पहचान की गई है, जिनमें से 14,992 ...और पढ़ें

मणिपुर में 24 हजार से अधिक अवैध प्रवासियों की पहचान। (रॉयटर्स)

मणिपुर में 24 हजार से अधिक अवैध प्रवासियों की पहचान। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. मणिपुर में 24,475 अवैध प्रवासियों की पहचान की गई।

  2. 14,992 अवैध प्रवासी म्यांमार वापस लौट चुके हैं।

  3. नागा विधायकों ने विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया।

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजाम ने सोमवार को कहा कि राज्य में 24,475 अवैध प्रवासियों की पहचान की गई है। इनमें से 14,992 लोग पड़ोसी देश म्यांमार लौट चुके हैं, जबकि 9,453 लोग अभी राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं। उन्हें अस्थायी शिविरों में रखा गया है। हालांकि, मंत्री ने यह जानकारी नहीं दी कि अवैध प्रवासियों की पहचान किस अवधि के दौरान की गई।

विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कोंथौजाम ने बताया कि कामजोंग जिले में 6,545, तेंगनौपाल में 3,560 और चंदेल जिले में 14,370 अवैध प्रवासियों की पहचान की गई।

मणिपुर विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए 9 नगा विधायक

नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या के विरोध में नगा समुदाय के नौ विधायक सोमवार को विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में नगा समुदाय के छह लोगों की कुछ महीने पहले हत्या कर दी गई थी।

नगा पीपुल्स फ्रंट के नेता अवांगबो न्यूमई ने कहा कि नगा विधायकों ने सोमवार की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया, क्योंकि कांगपोकपी में हुई हत्याओं में अब तक न्याय नहीं मिला है।

आरोप है कि छह नगा नागरिकों का 13 मई, 2026 को अपहरण कर लिया गया था। सुरक्षा बलों की संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 10 जून को उनके शव बरामद किए गए। अपहरण के करीब एक महीने बाद उनके शव मिले।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।