विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ महीने पहले ट्रेन से कटकर हुई थी जिसकी मौत, जिंदा लौटा

By Arti YadavEdited By:
Published: Sun, 18 Nov 2018 11:51 AM (GMT+05:30)

ट्रेन से कटकर मारे गए जिस युवक को परिजन ने अपना मानकर उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया था, वह अचानक जिंदा लौट आया।

आठ महीने पहले ट्रेन से कटकर हुई थी जिसकी मौत, जिंदा लौटा
आठ महीने पहले ट्रेन से कटकर हुई थी जिसकी मौत, जिंदा लौटा

पुंछ, ब्यूरो। आठ महीने पहले हीरानगर में ट्रेन से कटकर मारे गए जिस युवक को परिजन ने अपना मानकर उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया था, वह अचानक जिंदा लौट आया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ट्रेन हादसे का शिकार युवक कौन था। वहीं, जिला आयुक्त पुंछ राहुल यादव के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने शव को कब्र से निकाल कर उसके नमूने लेकर डीएनए टेस्ट के लिए एफएसएल भेज दिए हैं।

रेलवे पुलिस के हीरानगर रेलवे ट्रैक पर नौ मार्च को अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल पहचान के लिए रखवा दिया था। इसके बाद मेंढर तहसील निवासी एक परिवार ने शव की पहचान अपने बेटे मुजमिम के रूप में की थी। लेकिन अब आठ महीने बाद मुजमिल घर लौट आया।

मुजमिल को देखकर गांववासी और परिजन भी दंग रह गए। मुजमिल ने बताया कि वह काम के सिलसिले में बाहर चला गया था जिस कारण से परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद रेलवे पुलिस मेंढर पहुंची। सभी के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद रेलवे पुलिस ने जिला आयुक्त पुंछ से शव का डीएनए सैंपल लेने की अर्जी दी ताकि अगर कोई व्यक्ति शव का दावा करता है तो उसका डीएनए मिलाया जा सके। इसके बाद जिला आयुक्त पुंछ ने शव को कब्र से निकाल कर डीएनए सैंपल लेने का आदेश जारी किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।