विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi के समर्थक ने की हद पार, प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के लिए मां काली को अंगुली काटकर चढ़ाई

Published: Sun, 07 Apr 2024 04:00 AM (GMT+05:30)

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रार्थना करते हुए अंगुली काट कर मां काली ...और पढ़ें

एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के लिए मां काली को अंगुली काटकर चढ़ाई
एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के लिए मां काली को अंगुली काटकर चढ़ाई

आइएएनएस, बेंगलुरु। कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रार्थना करते हुए अंगुली काट कर मां काली को चढ़ा दी। यह मामला शनिवार को सामने आया। अरुण वर्नेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े समर्थक हैं।

उन्होंने अपने आवास पर पीएम मोदी का मंदिर भी बनवाया है। अंगुली काटने के बाद उन्होंने घर की दीवारों पर खून से लिखा मां काली, मोदी बाबा की रक्षा करो। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जरूरत- वर्नेकर

मीडिया से बात करते हुए अरुण वर्नेकर ने कहा कि पीएम मोदी के केंद्र में आने के बाद से चीन और पाकिस्तान के कारण होने वाली परेशानियां खत्म हो गई हैं। पहले कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों और सैनिकों की मौत की खबरें आती थीं। अब क्षेत्र शांतिपूर्ण है। देश के विकास के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जरूरत है।

वर्नेकर पहले भी कोशिश कर चुके हैं अंगुली काटने की

वर्नेकर पहले मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। वर्तमान में वह कारवार शहर में रहते हैं और अपनी वृद्ध मां की देखभाल करते हैं। वह अविवाहित हैं। इससे पहले 2019 के आम चुनाव के दौरान भी उन्होंने अपनी अंगुली काटने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।