विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चाकू से वार, डंडे से पीटा...', कर्नाटक की बेकरी में संपत्ति विवाद को लेकर मजदूर की हत्या; CCTV फुटेज आई सामने

Published: Mon, 02 Jun 2025 03:57 PM (GMT+05:30)

कर्नाटक के कोप्पल जिले में संपत्ति विवाद के चलते एक बेकरी में सात लोगों ने चेनप्पा नरिनल नामक व्यक्ति की ...और पढ़ें

संपत्ति विवाद को लेकर मजदूर की हत्या (file photo)
संपत्ति विवाद को लेकर मजदूर की हत्या (file photo)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। संपत्ति विवाद को लेकर एक बेकरी की दुकान के अंदर सात लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। यह घटना 31 मई को हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई।

पीड़ित की पहचान चेनप्पा नरिनल के रूप में हुई है। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से जो चिल्ला रहा था और खुद को बचाने के लिए बेकरी में भाग रहा था, क्योंकि कुछ लोग उसे बेरहमी से पीट रहे थे।

खुद को बचाने की कोशिश में भागा पीड़ित

कम से कम दो लोग उस पर चाकू से हमला कर रहे थे, जबकि एक व्यक्ति ने पीड़ित के सिर पर लकड़ी के लट्ठे से भी वार किया। वीडियो में देखा जा सकता है पीड़ित खुद की बचाने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान उसके शरीर पर चोट के कुछ निशान दिखाई दिए।

पीड़ित ने बेकरी में पूरा चक्कर लगाया और आरोपी उसके पीछे दौड़े और उसे चाकू से मारने की कोशिश की। कुछ सेकंड बाद, नरिनाल बेकरी से बाहर भाग गया, जहां दो से तीन लोगों ने उस पर कई बार चाकू से वार किया। आरोपी तुरंत मौके से भाग गए।

7 लोग गिरफ्तार

हालांकि इस मामले में कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान रवि, प्रदीप, दो मंजूनाथ, नागराज, गौतम और प्रमोद के रूप में हुई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि पुरानी दुश्मनी और संपत्ति विवाद के कारण हत्या की गई।

स्थिति की जांच करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराध स्थल का दौरा किया और इस भयावह घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।