PM Modi ने 'मन की बात' में नारी शक्ति को सराहा, बोले- भारत के विकास में है महिलाओं की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति को सराहा। उन्होंने कहा कि आज भारत का जो सामर्थ्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है।