गुब्बारों में कुर्सी बांधकर उड़ गए ये जनाब
टॉम को 2009 में आई हॉलीवुड एनीमेशन फिल्म अप का एक दृश्य बेहद पसंद आया था। उसमें गुब्बारों के नीचे बंधे एक घर को हवा में उड़ता दिखाया गया।
केपटाउन, एजेंसी। जो रंगबिरंगे गुब्बारे हमारी पार्टियों की शोभा बढ़ाते हैं, उन्हीं गुब्बारों में गर्म हवा भरकर और कुर्सी बांधकर एक शख्स आसमान की सैर कर आया। यह कारनामा ब्रिटेन के टॉम मॉर्गन ने दक्षिण अफ्रीका में किया है। टॉम को 2009 में आई हॉलीवुड एनीमेशन फिल्म अप का एक दृश्य बेहद पसंद आया था। उसमें गुब्बारों के नीचे बंधे एक घर को हवा में उड़ता दिखाया गया।
टॉम तभी से ऐसा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने लीग ऑफ एडवेंचरिस्ट नामक रोमांचकारी समूह ज्वाइन किया और पहुंचे जोहानिसबर्ग। वहां उन्होंने दोस्तों के साथ कई बार कोशिश की। लेकिन सफलता पिछले दिनों मिली, जब उन्होंने गर्म हवा से भरे सौ गुब्बारों के नीचे कुर्सी बांधी और उसपर बैठकर उड़ गए। उन्होंने 25 किमी की दूरी तय की और 2.4 किमी की ऊंचाई पर पहुंचे। यह कारनामा करके वह लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए हैं।