हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने युवक पर अचानक हथौड़े से किए वार, मौके पर ही मौत
हैदराबाद के बांडलागुडा पुलिस थाना क्षेत्र के हबीब नगर कालोनी में एक व्यक्ति की उसके घर पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

हैदराबाद में सिरफिरे ने युवक पर अचानक हथौड़े से किए वार, मौके पर ही मौत (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
आरोपित मोहम्मद अब्दुल रहीम के घर में घुसा था और अचानक हमला कर दिया
आरोपी की पहचान परचुरी सुधी के रूप में हुई है और पुलिस जांच कर रही है
एएनआई, हैदराबाद। हैदराबाद के बांडलागुडा पुलिस थाना क्षेत्र के हबीब नगर कालोनी में एक व्यक्ति की उसके घर पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित मोहम्मद अब्दुल रहीम के घर में घुसा। जैसे ही उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला, आरोपित ने रहीम पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं।
इस बीच, तेलंगाना के एक अन्य मामले में हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी खड़ी कार के अंदर मृत पाया गया। उसकी पहचान परचुरी सुधी के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है।