ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला
नोटबंदी को लेकर सबसे ज्यादा उग्र ममता ही रही थीं। उन्होंने इसका विरोध किया था।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के निशाने पर आ गई हैं। कुछ खबरों के माध्यम से भाजपा नेता व केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सीधा आरोप लगाया कि ममता को नोटबंदी इसलिए अखर रहा था क्योंकि वह और उनकी पार्टी चुनावों में भी गलत तरीके से धन का इस्तेमाल कर रही थीं। गोयल ने कहा कि 2013-14 के चुनाव मे ममता के चुनावी प्रचार और विज्ञापन का खर्च तीसरी पार्टी ने दिया और उसका उल्लेख चुनावी खर्चोँ में नहीं दिखाया गया।
गौरतलब है कि नोटबंदी को लेकर सबसे ज्यादा उग्र ममता ही रही थीं। उन्होंने इसका विरोध किया था। बुधवार को गोयल ने कुछ खबरों के हवाले के कहा कि भाजपा पारदर्शिता और चुनावी सुचिता की पक्षधर है। लेकिन तृणमूल समेत कई विपक्षी दलों को यह नागवार गुजर रहा है। यह साफ हो गया है कि वह नोटबंदी का विरोध क्यों कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: निजी वाहनों से नरक बनी शहरी जिंदगी: नायडू
बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि कई दल ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई के खिलाफ भी आवाज उठा रहे हैं जिन पर बेनामी संपत्ति और गलत तरीके से पैसे बनाने का आरोप है। गोयल ने कहा कि सच्चाई यह है कि विपक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले समूहों का गठबंधन है। संप्रग काल में सीबीआइ का दुरुपयोग होता था और सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की थी। राजग सरकार में कोई हस्तक्षेप नहीं है। जांच एजेंसी स्वतंत्रता से काम कर रही है और इतना तय है कि गलत काम करने वाले पकड़़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं का सीपीआइ मुख्यालय पर प्रदर्शन