विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यसभा के आठ नवनिर्वावित सदस्यों ने ली शपथ, खरगे फिर बने नेता प्रतिपक्ष

Published: Mon, 29 Jun 2026 08:19 PM (IST)

राज्यसभा में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल थे। शपथ ग्रहण के बाद ...और पढ़ें

HighLights

  1. राज्यसभा में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली

  2. मल्लिकार्जुन खरगे फिर से नेता प्रतिपक्ष बने

  3. खरगे ने संविधान की प्रति लेकर हिंदी में शपथ ली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही खरगे को फिर से नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता मिल गई।

खरगे ने राधाकृष्णन के कक्ष में अलग से शपथ ली, जबकि अन्य सात सदस्यों ने राज्यसभा कक्ष में शपथ लिया। नए सदस्यों को शपथ राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई।

खरगे और भाजपा नेता तरुण चुघ के अलावा शपथ लेने वाले नए सदस्यों में गुजरात से जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया और मानसिंह मेरामन परमार, कर्नाटक से एम नागराजा, महाराष्ट्र से राजेंद्र हीरालाल जैन, मणिपुर से अधिकारीमयुम शारदा देवी और राजस्थान से अलका सिंह शामिल हैं।

शपथ ग्रहण के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित थे। वे सभापति के कक्ष और सदन, दोनों स्थानों पर मौजूद रहे।

खरगे ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर हिंदी में शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। खरगे हाल में कर्नाटक से राज्यसभा के लिए लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)