विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Maldives Row: प्रधानमंत्री के लक्षद्वीप दौरे से बौखलाया मालदीव, पीएम मोदी पर भद्दा कमेंट के बाद सपोर्ट में आये कई दिग्गज नेता

Published: Sun, 07 Jan 2024 07:34 PM (IST)

PM Modi Lakshadweep Visit जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किए हैं। समुद्र किनारे बैठकर ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दीदार के बाद बढ़ी केंद्र शासित प्रदेश के लिए क्रैज (फोटो- जागरण)
प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दीदार के बाद बढ़ी केंद्र शासित प्रदेश के लिए क्रैज (फोटो- जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किए हैं। समुद्र किनारे बैठकर पीएम मोदी ने फोटो खिचवाई है और लक्षद्वीप के प्राकृतिक सुंदरता को बताया और उसकी बखान की तबसे लोगों में लक्षद्वीप को करीब से देखने और जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। जो लोग पड़ोसी देश मालदीव घूमने और शादी के बाद हनीमून पर जाते थे वो अब लक्षद्वीप जाने की सोच रहे हैं। पीएम के पैर जबसे लक्षद्वीप की धरती पर पड़ी और पीएम द्वारा लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें साझा करने के बाद से लगातार दो दिनों तक लक्षद्वीप Google सर्च इंजन पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला कीवर्ड बन गया।

2 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश की अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए, पीएम मोदी ने स्नॉर्कलिंग में हाथ आजमाने का एक 'रोमांचक अनुभव' भी साझा किया। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में, पीएम मोदी ने सफेद समुद्र तट और नीले आसमान की तस्वीरें साझा कीं। इस पोस्ट के बाद लोगों को सीधा संकेत यह दिया गया कि भारतीयों को लक्षद्वीप जाने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। 

मालदीव की मंत्री ने की पीएम को लेकर अपमानजनक टिप्पणी

प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव को जैसे मिर्ची लग गई है। मालदीव की युवा अधिकारिता उपमंत्री मरियम शिउना ने पीएम को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। जिसके बाद भारत ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सामने यह मुद्दा उठाया। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मरियम शिउना की टिप्पणी की निंदा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से सरकार को टिप्पणियों से दूर रखने का आग्रह किया।

लक्षद्वीप में पर्यटन की अपार संभावनाएं- जी किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को देशवासियों से लक्षद्वीप जाने की अपील करते हुए कहा, 'न्यूजीलैंड या स्विटजरलैंड जाने की जरूरत नहीं है' क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

पर्यटन मंत्री रेड्डी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया, "पर्यटन की दृष्टि से लक्षद्वीप में अपार संभावनाएं हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ने भी लक्षद्वीप का दौरा किया था। आने वाले समय में यह एक पर्यटन स्थल होगा। वहां एक हवाई अड्डा होना चाहिए, सरकार इस पर काम कर रही है। न्यूजीलैंड या स्विट्जरलैंड जाने की कोई जरूरत नहीं है। लक्षद्वीप में सब कुछ है। लोगों को खुद राजदूत बनना होगा।"

'PM मोदी ने दुनिया को भारत की खूबसूरत जगहों से परिचित कराया'

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का कहना है, "मैं केवल पीएम की यात्रा को देख रही हूं। पीएम मोदी ने दुनिया को भारत की खूबसूरत जगहों से परिचित कराया...मालदीव है तो लक्षद्वीप भी है और यह नजदीक भी है। अंडमान भी है... हमें अपने इतिहास पर गर्व करना होगा और भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाने के लिए भी कदम उठाना होगा... भारतीयों को अपने देश के बारे में जानकारी होनी चाहिए और उन्हें भारत के पर्यटन स्थलों की यात्रा करनी चाहिए...।"

यह भी पढ़ें- भारत विरोधी बयान देकर मालदीव के मंत्री ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottMaldives

यह भी पढ़ें- लक्षद्वीप गए PM मोदी तो मालदीव को लगी मिर्ची! मंत्री शिउना की विवादित टिप्पणी पर भारत ने जताई आपत्ति