Move to Jagran APP

मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में आग

मुबंई [जासं]। मुंबई महानगर के बीच स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान एवं फिल्मसिटी में सोमवार की रात से अब तक आगजनी की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। किसी भी घटना में जनहानि की सूचना नहीं है।

By Edited By: Published: Tue, 05 Mar 2013 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2013 09:02 PM (IST)
मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में आग

मुबंई [जासं]। मुंबई महानगर के बीच स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान एवं फिल्मसिटी में सोमवार की रात से अब तक आगजनी की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। किसी भी घटना में जनहानि की सूचना नहीं है।

loksabha election banner

मुंबई के उत्तरी छोर पर स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पहली आग कल रात करीब 10.30 बजे देखी गई, जिसने देखते ही देखते राष्ट्रीय उद्यान के करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र को घेरे में ले लिया। अगिन्शमन दल के प्रयासों से इसे आज दोपहर तक बुझाया जा सका। आग लगने की दूसरी घटना उक्त राष्ट्रीय उद्यान से ही सटे मुंबई के फिल्मसिटी में आज सुबह करीब 9.30 बजे हुई। मधुबाला सेट के नजदीक लगी इस आग को बुझाने के प्रयास शाम तक जारी थे। राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार गर्मियों के मौसम में राष्ट्रीय उद्यान एवं फिल्मसिटी में आगजनी की ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

गौरतलब है कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान मुंबई के उत्तरी छोर पर 104 वर्ग किलोमीटर में फैला है। किसी महानगर के बीच स्थित अपनी तरह का यह एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। हर साल 20 लाख से ज्यादा पर्यटक यहां घूमने आते हैं। इस उद्यान में तेंदुओं सहित कई अन्य प्रजाति के जंगली जीव पाए जाते हैं। इसके बीच स्थित दो बड़ी झीलें तुलसी एवं विहार लेक मुंबईवासियों को 10 फीसदी पेयजल की आपूर्ति करती हैं। इसी उद्यान से लगे 520 एकड़ के वन क्षेत्र में मुंबई का चर्चित दादा साहब फालके फिल्मसिटी है, जहां बने कई स्टूडियो में अनेक हिंदी, भोजपुरी फिल्मों एवं धारावाहिकों की शूटिंग होती रहती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.