विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हुगली के प्रभाष नगर में कारखाने में भीषण आग, आसपास के अपार्टमेंट में अफरातफरी

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:09 AM (IST)

हुगली जिले के प्रभाष नगर इलाके में गुरुवार देर रात एक कारखाने में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।

हुगली के प्रभाष नगर में कारखाने में भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर)

हुगली के प्रभाष नगर में कारखाने में भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है

  2. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे नजर आए

जागरण संवाददाता, कोलकाता। हुगली जिले के प्रभाष नगर इलाके में गुरुवार देर रात एक कारखाने में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।

आग लगने के कारण आसपास कई अपार्टमेंट होने के कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। खबर लिखे जाने तक आग की घटना को नियंत्रित करने का काम जारी था । स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे नजर आए।

स्थानीय निवासी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आग की घटना के कारण लोगों में भय का माहौल बन गया था। दमकल कर्मी आग को बुझाने के कार्य में जुटे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।