विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, सर्किट हाउस से निकालने का आरोप लगाया

Published: Tue, 25 Aug 2026 04:00 AM (IST)

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नादिया जिले के सर्किट हाउस से कथित तौर पर निकाले जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा।

HighLights

  1. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

  2. नादिया जिले के सर्किट हाउस से निकालने का आरोप लगाया।

  3. सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के नादिया जिले में प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें सर्किट हाउस से बाहर निकाल दिया, जबकि उन्हें राज्य सरकार की इस प्रापर्टी में कमरा अलॉट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

मोइत्रा के वकील ने चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जायमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच को बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर में यह घटना देर रात हुई।

वकील ने कहा, "इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह घटना तब हुई, जब हाईकोर्ट पहले ही सुरक्षा का आदेश दे चुका था। मैं बस जल्द सुनवाई की अपील कर रहा हूं, क्योंकि इसमें एक अहम संवैधानिक मुद्दा शामिल है।"

14 अगस्त की रात, मोइत्रा ने एक पोस्ट में दावा किया था कि सर्किट हाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी और जय श्री राम के नारे लगा रही थी, क्योंकि उन्होंने वहां से हटने से इनकार कर दिया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।