Move to Jagran APP

नक्सलियों के निशाने पर धौनी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी नक्सलियों के निशाने पर हैं। खुफिया सूचना पर झारखंड सरकार ने मंगलवार को धौनी की सुरक्षा बढ़ा दी। उनकी सुरक्षा में जैप वन [झारखंड सशस्त्र बल के कमांडो तैनात किए गए हैं। ये कमांडो इंसास राइफल से लैस होंगे। धौनी घर में रहें या कहीं जाएं, कमांडो उनके साथ रहेंगे। धौनी की सुरक्षा में पहले जिला बल का एक एएसआइ, दो मिनी आ‌र्म्स वाले गार्ड व एक पायलट टीम तैनात थी।

By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2011 12:59 AM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2011 01:04 AM (IST)
नक्सलियों के निशाने पर धौनी

रांची, जागरण संवाददाता। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी नक्सलियों के निशाने पर हैं। खुफिया सूचना पर झारखंड सरकार ने मंगलवार को धौनी की सुरक्षा बढ़ा दी। उनकी सुरक्षा में जैप वन [झारखंड सशस्त्र बल के कमांडो तैनात किए गए हैं। ये कमांडो इंसास राइफल से लैस होंगे। धौनी घर में रहें या कहीं जाएं, कमांडो उनके साथ रहेंगे। धौनी की सुरक्षा में पहले जिला बल का एक एएसआइ, दो मिनी आ‌र्म्स वाले गार्ड व एक पायलट टीम तैनात थी।

loksabha election banner

खुफिया सूचना में धौनी के साथ मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी नक्सलियों के निशाने पर बताया गया है। इसके चलते मुख्यमंत्री की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंटेलीजेंस ब्यूरो [आइबी] ने नक्सलियों से झारखंड के वीआइपी व सेलेब्रिटी को खतरा होने की सूचना राज्य पुलिस को उपलब्ध कराई थी। इस सूचना पर लातेहार में सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर नक्सली हमले के तीन दिन बाद राज्य पुलिस मुख्यालय अलर्ट हुआ है। राज्य के अन्य महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा की भी समीक्षा हो रही है। उल्लेखनीय है कि रांची आने के एक-दो दिन बाद कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी पूजा-अर्चना करने तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर जाते थे। लेकिन इस बार धौनी तीन दिसंबर को रांची पहुंचने के बाद भी अब तक देवड़ी मंदिर नहीं गए। वह इलाका नक्सलियों के व्यापक प्रभाव वाला इलाका माना जाता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.