विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: एकनाथ शिंदे बोले- दोषियों पर लगेगा मकोका; विपक्ष ने किया हमला

Published: Sun, 28 Jun 2026 12:35 AM (IST)

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार मकोका (महाराष्ट्र संगठित ...और पढ़ें

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: एकनाथ शिंदे बोले- दोषियों पर लगेगा मकोका (फोटो- एक्स)

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: एकनाथ शिंदे बोले- दोषियों पर लगेगा मकोका (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. परीक्षा 1,028 केंद्रों पर होनी थी

  2. नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पेपर लीक होने के आरोप के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

परीक्षा से महज 24 घंटे पहले थाने में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने टीईटी स्थगित कर दी। परीक्षा 1,028 केंद्रों पर होनी थी। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई

भिवंडी पुलिस ने कल्याण-भिवंडी बॉर्डर के कोंगांव इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान राजीव शाह, आकाश कुमार और धीरज कुमार के रूप में हुई है।

विपक्ष का हमला

इस मामले पर विपक्षी दलों ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद। अब महाराष्ट्र टीईटी। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को 'एक्सटॉर्शन सिस्टम' बना दिया गया है। यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।