भारतवंशी लिओ वराडकर आयरलैंड का पीएम बन रचेंगे इतिहास?
लिओ के पिता एक डॉक्टर हैं और आयलैंड की नर्स मरियम से शादी थी। लिओ खुद एक डॉक्टर हैं।
मुंबई, जेएनएन। भारतवंशी लिओ वराडकर आयरलैंड का पीएम बन आज इतिहास रचने वाले हैं। वो अभी सिर्फ 38 साल के हैं और आयरलैंड के प्रधानंत्री बन सकते हैं। चुनाव के नतीजे भारतीय समयानुसार शाम को 5 बजे आ सकते हैं। उनका परिवार इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
लिओ वारडकर की बहन शुबाधा वराडकर जो एक ओडिशी डांसर भी हैं उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आते हैं जिसने साल 1960 में अपनी दुनिया मुंबई से आयरलैंड में बसाई थी। लिओ के पिता एक डॉक्टर हैं और आयलैंड की नर्स मरियम से शादी थी। लिओ खुद एक डॉक्टर हैं। उनके माता-पिता मुंबई आते रहते हैं और अपने पुस्तैनी गांव भी जाते हैं। लियो ने अपनी इंटर्नशिप केईएम से की है।
उन्होंने आगे बताया कि उनका बहुत बड़ा परिवार है। बताती हैं कि जब आयरलैंड से पूरा परिवार आता है तो घर में 60 सदस्य हो जाते हैं। उनकी प्रार्थना है कि अगली बार लिओ जब मुुंबई आएं तो आयरलैंड के पीएम बनकर आएं।
चौथे गे राष्ट्राध्यक्ष
38 साल के लिओ वराडकर एक डॉक्टर हैं और एक डॉक्टर मैथ्यू बैरट के साथ रिलेशनशिप में हैं। लिओ पीएम बन जाते हैं तो आयरलैंड चौथा देश होगा जिसका राष्ट्राध्यक्ष खुले तौर पर गे होगा। इस मामले पर उनकी कजन का कहना है कि लिओ बोल्ड और ईमानदार हैं। उन्होंने इरिश मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा भी है कि वो एक गे हैं। आयरलैंड में गे शादियों को कानूनी अधिकार मिला हुआ है।
आपको बता दें कि इससे पहले बेल्जियम, आइसलैंड और लक्जमबर्ग के राष्ट्राध्यक्ष गे हैं।
यह भी पढ़ें: आयरलैंड में भारतीय मूल के नेता प्रधानमंत्री बनने के करीब