विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर प्रदर्शन उग्र, बस पर बरसाए पत्थर; हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 06 Dec 2022 03:22 PM (IST)

कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेलगावी के बेगेवाड़ी में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। इस दौरान कर्नाटक ...और पढ़ें

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर प्रदर्शन उग्र (फोटो एएनआइ)
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर प्रदर्शन उग्र (फोटो एएनआइ)

बेलगावी (कर्नाटक), एजेंसी। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध-प्रदर्शन उग्र

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेलगावी के बेगेवाड़ी में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। इस दौरान कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी भी की। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्नाटक पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

कर्नाटक के सीएम ने की देवेंद्र फडणवीस से बात

वहीं, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेलगावी के निकट बेगेवाड़ी में हुई घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फडणवीस को आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने स्थगित की यात्रा

हालांकि, सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने मंगलवार को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रान को स्थगित किया है, इसे रद्द नहीं किया गया है। मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा आज हमें बेलगावी में सीमा क्षेत्र का दौरा करना था, इस बारे में हमने कर्नाटक सरकार को सूचित किया था। लोगों के साथ सीमा मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ताकि इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

सीएम बसवराज ने जताया था ऐतराज

बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्रियों के बेलगावी दौरे पर जाने की बात सामने आने को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ऐतराज जताया था। उन्होंने कहा था कि सीमा पर दोनों राज्यों के बीच मौजूदा स्थिति के मद्देनजर बेलगावी का दौरा नहीं करना चाहिए, इससे स्थिति बिगड़ सकती है।

क्या है विवाद

जानकारी के अनुसार, बेलगाम या बेलगावी वर्तमान में कर्नाटक का हिस्सा है, लेकिन महाराष्ट्र राज्य बेलगावी को लेकर अपना दावा करता रहा है। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद बढ़ने के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Maharashtra Karnataka Border Dispute: महाराष्ट्र के मंत्री करेंगे बेलगावी दौरा, CM बोम्मई बोले- बढ़ेगा विवाद

Inter State Border Disputes: असम-मेघालय ही नहीं इन 8 राज्यों में भी है सीमा विवाद, जानें आखिर क्या है मसला