विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: नवी मुंबई की APMC मार्केट में लगी भीषण आग, अनाज का गोदाम जलकर राख

Published: Mon, 07 Jul 2025 08:01 AM (IST)

नवी मुंबई के तुर्भे में अनाज के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सेक्टर 20 में स्थित APMC मार्केट ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के गोदाम में लगी भीषण आग। फोटो- एएनआई
महाराष्ट्र के गोदाम में लगी भीषण आग। फोटो- एएनआई

HighLights

  1. महाराष्ट्र के तुर्भे स्थित सेक्टर 20 में लगी भीषण आग।
  2. APMC गोदाम में आग से 'हाहाकार'।

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक गोदाम में बीती रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिला। आग की लपटें पूरी बाजार में फैल गई। कई घंटों की मशक्कत की बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

नवी मुंबई के तुर्भे स्थित सेक्टर 20 में लगी इस आग ने APMC मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। इस बाजार में अनाज का एक बड़ा गोदाम है। आसपास के कई किसान इस बाजार में अपने अनाज बेचने आते हैं।

3 घंटे बाद आग पर पाया काबू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग APMC के ट्रक टर्मिनल में लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि 8-10 ट्रक और टेंपो इसकी चपेट में आ गए। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग मौके पर पहुंचा। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।