यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाराष्ट्र : ठाणे में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाद इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार रात भीषण आग लग गई। मौके पर ...और पढ़ें

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाद इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार रात भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग पहुंच गया है और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि इस फैक्ट्री में प्लास्टिक की कुर्सियों और इस तरह के अन्य उत्पाद बनते हैं।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि रात करीब नौ बजे लगी आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#WATCH | Fire erupts at a plastic manufacturing factory in Murbad area of Thane, Maharashtra. Fire tenders pressed into action. pic.twitter.com/Jfd1ebMGBc
— ANI (@ANI) November 7, 2021
महाराष्ट्र के सिविल अस्पताल में शनिवार को लगी थी आग
बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में सिविल अस्पताल के आइसीयू में शनिवार सुबह आग लगने के कारण 11 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह करीब 11 बजे आग लगी, जहां 17 कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा था। इनमें से कई वरिष्ठ नागरिक थे और कुछ वेंटिलेटर या आक्सीजन सपोर्ट पर थे। आग के बाद सिर्फ सात मरीजों को वार्ड से बाहर लाया जा सका। 10 मरीजों की आइसीयू में ही मौत हो चुकी थी। एक मरीज ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सभी जिला अस्पतालों में फायर सेफ्टी आडिट के लिए धन आवंटित करेगी और इनमें से प्रत्येक सुविधा में 'अग्नि सुरक्षा अधिकारी' का एक पद बनाने की दिशा में भी काम करेगी।
