विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharana Pratap Jayanti 2021: देशभर में आज मनाई जा रही है महाराणा प्रताप जयंती, जानें उनके जीवन से जुड़े सभी पहलू

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sun, 13 Jun 2021 08:25 AM (IST)

Maharana Pratap Jayanti 2021 देशभर में इस साल महाराणा प्रताप की जंयती आज यानी 13 जून को मनाई जा रही ...और पढ़ें

देशभर में आज मनाई जा रही है महाराणा प्रताप जयंती जानें उनके जीवन से जुड़े सभी पहलू
देशभर में आज मनाई जा रही है महाराणा प्रताप जयंती जानें उनके जीवन से जुड़े सभी पहलू

नई दिल्ली, जेएनएन। Maharana Pratap Jayanti 2021: देशभर में इस साल महाराणा प्रताप की जंयती आज यानी 13 जून को मनाई जा रही है। महाराणा प्रताप का जन्म सोलहवीं शताब्दी में राजस्थान में हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म 9 मई, 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था। इस दिन ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि थी, इसलिए हिंदी पंचांग के अनुसार महाराणा प्रताप जयंती 13 जून को मनाई जा रही है।

महाराणा प्रताप ने कई बार अकबर से लड़ी लड़ाई

बता दें कि यह महाराणा प्रताप की 481 वीं जयंती है। इतिहास में महाराणा प्रताप ने कई बार अकबर के साथ लड़ाई लड़ी। उन्हें महल छोड़कर जंगलों में भी रहना पड़ा। अपने पूरे जीवन में उन्होंने संघर्ष किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। आइए उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातों को जानते हैं।

उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

महाराणा प्रताप ने अपनी मां से अपनी युद्ध कौशल की शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर को पूरी टक्कर दी थी। जबकि महाराणा प्रताप के पास केवल 20 हजार सैनिक थे और अकबर के पास करीबन 85 हजार सैनिकों की सेना थी। इसके बावजूद इस युद्ध को अकबर जीत नहीं पाया था। उनकी हिम्मत को देश सलाम करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराणा प्रताप के भाले का वजन 81 किलो और छाती के कवच का वजन 72 किलो था।