'महाप्रभु जगन्नाथ' फिल्म की रिलीज पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 17 जुलाई को सुनवाई, ओडिशा हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा।
-1784211176079_m.webp)
'महाप्रभु जगन्नाथ' फिल्म की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई (फोटो-पीटीआई)
HighLights
सुप्रीम कोर्ट में फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' पर सुनवाई।
ओडिशा हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई थी।
निर्माता कंपनी एले एनिमेशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भगवान जगन्नाथ के जीवन पर आधारित एनिमेटेड फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ की रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार, 17 जुलाई को सुनवाई करेगा।
फिल्म निर्माता कंपनी एले एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने ओडिशा हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी। यह फिल्म 17 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल हैं, मामले की सुनवाई करेगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की थी और गुरुवार को मामला सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे शुक्रवार के लिए तय किया।
इससे पहले ओडिशा हाई कोर्ट ने कहा था कि भगवान जगन्नाथ के चित्रण को लेकर उठाई गई आपत्तियां गंभीर प्रकृति की हैं और फिल्म के प्रदर्शन से पहले उनका विस्तृत न्यायिक परीक्षण आवश्यक है।
यह आदेश महेश कुमार साहू, डा. प्रमोद कुमार आचार्य और उमाशंकर आचार्य की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया था।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- अदालत और थाने में 'चरित्रहीन' जैसे शब्द नहीं चलेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने नई जेंडर गाइडबुक को दी मंजूरी