100 करोड़ से अधिक के धन से सजा महालक्ष्मी का दरबार, आज से दर्शन शुरू
माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर धन-वैभव से सज चुका है।
By Vikas JangraEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 03:54 PM (IST)
रतलाम [जेएनएन]। माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर धन-वैभव से सज चुका है। नकदी, आभूषण, हीरे-जवाहरात सभी को मिलाकर 100 करोड़ से अधिक की सामग्री से मंदिर की सजावट हुई है। शहर के मुख्य बाजार में स्थित महालक्ष्मी मंदिर काफी पुराना है।
नोटों से बनाई गई महालक्ष्मी दरबार में सजावट के लिए माला।
मंदिर में सजावट का क्रम कई वर्षों से चल रहा है लेकिन पिछले 7-8 सालों में मंदिर की भव्यता बढ़ने के साथ ही सजावट का तरीका बदला गया है। इसमें आम लोग बड़ी संख्या में नकदी से लेकर सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-जवाहरात लेकर पहुंचते हैं। यह सजावट साल भर में एक बार दीपावली पर्व पर की जाती है। धनतेरस को सुबह से ही महालक्ष्मी के इस खजाने के दर्शन आमजन कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें