'फोबिया' से निजात दिला सकता है मैग्नेटिक पल्स
जर्मन शोधकर्ताओं ने सीबीटी के तौर पर मैग्नेटिक स्टिमुलेशन का इस्तेमाल किया, जिसके सकारात्मक परिणाम आए हैं।
नई दिल्ली (प्रेट्र)। मानसिक समस्याओं के पीडि़तों की तादाद में लगातार वृद्धि हो रही है। कई लोग एंजायटी (व्यग्रता) या विभिन्न तरह के भय (फोबिया) से ग्रस्त होते हैं। जैसे कुछ लोगों को ऊंचाई तो कई को पानी से डर लगता है। जर्मनी के शोधकर्ताओं ने इसका इलाज ढूंढ़ने का दावा किया है।
उनका कहना है कि ऐसे लोगों के मस्तिष्क को मैग्नेटिक पल्स (चुंबकीय स्पंदन) से उत्तेजित (स्टिमुलेशन) करने पर इस समस्या से निजात मिल सकता है। इसे कॉग्नीटिव बिहेवियोरल थेरेपी (सीबीटी) कहा जाता है। इसके तहत पीडि़तों को मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की निगरानी में ऐसे माहौल से रूबरू कराया जाता है, जिससे वे डरते हैं।
हालांकि, यह प्रक्रिया कई लोगों पर प्रभावी नहीं होता है। ऐसे में जर्मन शोधकर्ताओं ने सीबीटी के तौर पर मैग्नेटिक स्टिमुलेशन का इस्तेमाल किया, जिसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। इस तरह की बीमारी के कारण कई बार पीडि़त रोजमर्रा के काम करने में भी अक्षम हो जाता है।
यह भी पढ़ें : शोध अनुसंधान: किशोरों के लिए हाई बीपी खतरनाक