मदुरै: 25 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता के कातिल को उतारा मौत के घाट; मास्टरमाइंड समेत 12 गिरफ्तार
मदुरै में एक 26 वर्षीय युवक ने 25 साल बाद अपने पिता की हत्या का बदला लिया, जिसमें उसने पिता ...और पढ़ें

मदुरै में बेटे ने 25 साल बाद पिता की हत्या का बदला लिया। (फाइल-फोटो)
HighLights
मदुरै में बेटे ने 25 साल बाद पिता की हत्या का बदला लिया।
बालमुरुगन ने पिता के हत्यारे सरवनन को मौत के घाट उतारा।
पुलिस ने मुख्य आरोपी बालमुरुगन सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के मदुरै के सोलाई अलागपुररम के पास, एक 26 साल के युवक ने अपने पिता की हत्या का 25 साल बाद बदला लिया। युवक ने 2001 में हुई पिता की हत्या के एक आरोपी की हत्या करके मौत का बदला लिया। पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए पुष्पराज के बेटे बालमुरुगन और 11 अन्य लोगों को पांच घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
कैसे लिया पिता की मौत का बदला
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बालमुरुगन और उसके साथी ऑटो-रिक्शा और दोपाहिया वाहनों से आए। उन्होंने सोलाई अलागपुरम के रहने वाले 57 साल के सप्पानी सरवनन पर जयहिंदपुरम के पास एक दुकान के सामने हमला किया। उन्होंने सरवनन और उसके परिवार वालों को पहले घेर लिया और फिर चाकू से हमला किया।
सरवनन के सिर, पेट, कूल्हे और हाथों पर चोट आई। जब सरवनन की पत्नी और बेटे ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो गिरोह ने कथित तौर पर उन्हें धमकाया और उन पर भी हमला कर दिया।
घटना के बाद सरवनन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया
पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए बालमुरुगन समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी और बताया, 'कि मृतक सरवनन 2001 में हुई पुष्पराज की हत्या के 8 आरोपियों में से एक था। पुष्पराज को पुलिस ने वेस्ट मासी स्ट्रीट का कुख्यात बदमाश बताया था। पुष्पराज की हत्या के आरोपियों में से 5 की मौत हो चुकी है और तीन की पुष्पराज के दोस्तों ने हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले के बारे में और बताते हुए कहा, ' शुरुआती जांच में पता चला है कि बालमुरुगन सरवनन को मारने का काफी समय से इंतजार कर रहा था।'
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में मंदिर की छह एकड़ जमीन हड़पी, DMK नेता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
