विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गणेश सवारी में लव जिहाद की झांकी पर बवाल, उज्जैन के महिदपुर में पथराव के बाद तनाव

Published: Fri, 05 Sep 2025 06:21 PM (GMT+05:30)

उज्जैन के महिदपुर में गणेश सवारी के दौरान एक झांकी को लेकर विवाद हो गया। झांकी लव जिहाद पर केंद्रित ...और पढ़ें

उज्जैन के माहिदपुर में दो समुदायओं में बवाल।
उज्जैन के माहिदपुर में दो समुदायओं में बवाल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उज्जैन के महिदपुर में गणेश सवारी के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। सवारी में शामिल एक झांकी को लेकर वर्ग विशेष के लोगों ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हल्का बल प्रयोग किया।

दरअसल, झांकी लव जिहाद पर केंद्रित थी‌। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया। इधर झांकी पर कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। दोनों पक्ष आमने-सामने होते इससे पहले पुलिस ने मोर्चा संभाला। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या है मामला?

शुक्रवार को दुर्गेश्वरी सिद्धिविनायक गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान ये बवाल हुआ। ये सवारी हर साल निकाली जाती है लेकिन इस बार लव जिहाद की झांकी दिखाई गई थी, जिसके बाद ऐसी झांकी विरोध करने के लिए मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग जमा हो गए। इसी दौरान दोनों तरफ से पथराव भी हुआ।

झांकी से तस्वीरें हटाने की मांग पर हुआ बवाल

मोदी मस्जिद के पास हंगामा खड़ा हो गया। मुस्लिम समुदाय ने झांकी से कुछ तस्वीरें हटाने की मांग की, इसी पर बवाल हो गया। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला तब कहीं जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका और झांकी को आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में दो समुदायों में झड़प के बाद पथराव, 3 लोग घायल; इलाके में पसरा तनाव