यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जबरन धर्मांतरण आरोप में तीन शख्स गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
अमरसिंह, किशोर बरेला और प्रभाकर बिरला को जबरन धर्मांतरण करवाने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खंडवा(एएनआइ)। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में तीन इसाइयों को जबरन धर्मांतरण करवाने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गांव के एक शख्स की शिकायत दर्ज कराई थी कि ये तीनों जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमर सिंह, किशोर बरेला और प्रभाकर बिरला को अदालत में पेश किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय निवासी राजू ने अपनी शिकायत में कहा था, 'तीनों ने गांव सीताबेरी में एक समान शिविर का आयोजन किया था और आदिवासियों को लुभाने के लिए बाइबल और क्रॉस बाट रहे थे।'
ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में दावा किया कि सभी तीनों आरोपियों ने कहा था कि यदि वे ईसा मसीह पर विश्वास करते हैं तो उनकी बीमारी ठीक हो जाएगी।
तीनों आरोपी बुरहानपुर, बदवानी और महाराष्ट्र से हैं। तीनों पर गांव में 50 से अधिक लोगों को परिवर्तित करने का आरोप लगाया गया है।
पिछले शनिवार, उत्तरप्रदेश के महाराजगंज में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं चर्च की प्रर्थना सभा में जबरन घुस गए और आरोप लगाया कि यहां स्थानीय लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, तीन तलाक भारतीय संविधान के खिलाफ
