विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिसवालों ने पहले 5 लोगों को जमकर पीटा, फिर पेशाब पीने को किया मजबूर

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 12 Aug 2019 08:10 AM (IST)

अलीराजपुर के एक पुलिस स्टेशन के चार पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में कुछ लोगों के साथ मारपीट कर उनको पेशाब पीने पर मजबूर करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिसवालों ने पहले 5 लोगों को जमकर पीटा, फिर पेशाब पीने को किया मजबूर
पुलिसवालों ने पहले 5 लोगों को जमकर पीटा, फिर पेशाब पीने को किया मजबूर

नई दिल्‍ली, जेएनएन। मध्‍य प्रदेश में जनता के रखवालों पर ही लोगों के साथ शर्मनाक घटना करने का आरोप लगा है। घटना भी ऐसी की सुनकर पुलिस विभाग का सिर शर्म से झुक गया है। अलीराजपुर के एक पुलिस स्टेशन के चार पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में कुछ लोगों के साथ मारपीट कर उनको पेशाब पीने पर मजबूर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता और लोगों के विरोध देखते हुए चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि घटना अलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस स्टेशन की है। पीडि़तों ने बताया कि पुलिसकर्मी नानपुर फाट बांध के पास पिकनिक के लिए गए थे। यहां किसी बात पर उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। पीड़ितों के परिवारों ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने पहले 5 लोगों को पीटा और फिर पांचों को उनका पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया। इस दौरान पुलिसवाले काफी गाली-गलौज भी कर रहे थे। हालांकि, पुलिसकर्मियों अपने पर लगे आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

अलीराजपुर के पुलिस सुपरिंटेंडेंट विपुल श्रीवास्तव ने बताया है कि नानपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता का विश्‍वास कानून व्‍यवस्‍था से उठ जाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पुलिसवाले अपनी जिम्‍मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप