मध्य प्रदेश : उच्च शिक्षा मंत्री यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव, उज्जैन जिले में 23 नए केस
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब कुल संक्रमितों की संख्या 1487 हो गई है। इनमें से 1217 मरीज ठीक हो चुके हैं वहीं 75 की मौत भी हुई है।
उज्जैन, जेएनएन। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए। इनमें शहर के 16, महिदपुर के चार और बडनगर, तराना व घट्टिया से एक-एक मरीज शामिल हैं। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वे 17 अगस्त को महाकालेश्वर की शाही सवारी में शामिल हुए थे। इससे नेताओं में हड़कंप है। इसके बाद कई भाजपा नेता होम क्वारंटाइन हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,487 हो गई है। इनमें से 1,217 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 75 की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीज 195 हैं। इनमें से 153 में कोई लक्षण नहीं है। रतलाम जिले में 13 पॉजिटिव, वृद्ध की मौत रतलाम जिले में 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए। नामली निवासी संक्रमित 60 वषर्षीय वृद्ध की सोमवार देर रात मौत हो गई। उसे 13 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। दस मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। जिले में अब तक 671 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 521 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। 17 की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीज 133 हैं। *देवास में 11 पॉजिटिव मिले। अब तक कुल 549 में से 453 स्वस्थ हो चुके हैं। 81 मरीजों का इलाज चल रहा है तो 15 की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 26 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 19 लाख से अधिक अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, 50 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में साढ़े लाख से अधिक मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं।