विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिव्यांग कलाकार कामो से की तुलना

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Sat, 22 Oct 2022 02:44 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना दिव्यांग कलाकार ...और पढ़ें

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक
विश्वास सारंग ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक

अहमदाबाद, प्रेट्र: मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना दिव्यांग कलाकार 'कामो' से की। वहीं कांग्रेस ने दिव्यांग कलाकार का मजाक उड़ाने के लिए भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि भगवा पार्टी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से बौखला गई है। सारंग गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

कामो को गुजरात में कामा के रूप में भी जाना जाता है। यह कलाकार गुजरात में अपने अनोखे डांस के लिए प्रसिद्ध है और अक्सर लोक गायकों के लाइव कार्यक्रमों में एक सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में दिखाई देता है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में सारंग, राहुल गांधी की तुलना कामो से करते नजर आ रहे हैं और उनका मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में भाजपा नेता कहते हैं-वह कौन था? हां, कामो आप देख सकते हैं कि कामो ने 'भारत जोड़ो' कहकर अपनी यात्रा कहां से शुरू की है। सारंग कहते हैं-वह गरीबी हटाओं के बारे में बात करते हैं, लेकिन 40 हजार रुपये की कीमत वाली टी-शर्ट पहनते हैं। इसके बाद सोनिया गांधी पर परोक्ष हमला करते हुए सारंग आगे कहते हैं-कामो की मम्मी 'मौनमोहन सिंह' को रिमोट से कंट्रोल करती थी।