Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश: जबलपुर में वकीलों की टॉल प्लाजा कर्मचारियों के साथ भिड़ंत

भिड़ंत में वकील और टॉल प्लाजा कर्मचारी दोनों जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा टिकट को लेकर हुआ था।

By Neel RajputEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 07:50 AM (IST)
मध्य प्रदेश: जबलपुर में वकीलों की टॉल प्लाजा कर्मचारियों के साथ भिड़ंत

जबलपुर, एएनआइ। शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरेला टॉल प्लाजा पर कुछ वकीलों और प्लाजा के कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों तरफ के लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा टिकट को लेकर हुआ था।

loksabha election banner

बरेला पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुशील चौहान ने कहा, "टिकट को लेकर टॉल प्लाजा के कर्मचारियों और वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई। हम यहां मामले की जांच करने आए थे। इस भिड़ंत में दोनों तरफ के लोग जख्मी हुए हैं। मामले में कार्रवाई की जाएगी।"

जालंधर में टोल प्लाजा पर झगड़ा

पिछले महीने जालंधर के फिल्लौर में लाडोवाल टोल प्लाजा पर लोगों का कर्मचारियों के साथ खूब विवाद हुआ। इस बीच गुस्साए लोगों ने टोल प्लाजा पर धरना देने की चेतावनी दी। यहां लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। कर्फ्यू खुलने के बाद टोल प्लाजा पर यहां जाम की स्थिति रहने लगी थी। इसके चलते यहां एक तो वहां से गुजरने वाले लोगों को समय बर्बाद होता है, दूसरा पेट्रोल-डीजल की बर्बादी भी होती है। ऐसे में कई बार लोग गाड़ियों से निकलकर प्लाजा कर्मियों से उलझते नजर आए हैं। लोगों ने बताया है कि टोल प्लाजा पर गुजरने वाले वाहनों के लिए दोनों तरफ 12 लेन बनाई गई हैं। जबसे दोबोरा प्लाजा खोला गया है, अधिकारियों ने सिर्फ तीन लेन ही खोली हैं। इसी वजह से यहां जाम रहता है। इन्हीं में से फास्टैग वाले भी गुजर रहे हैं और कैश पेमेंट वाले भी। इससे फास्टैग वाले भी फंसकर रह जाते हैं।

जम्मू कश्मीर में टोल प्लाजा पर बवाल

जम्मू कश्मीर में 27 मई को बन टोल प्लाजा से गुजर रही कार के फास्टटैग से टोल कटने को लेकर कार सवार दो युवकों की टोल कर्मी से बहस हो गई। बताया गया कि टोल कर्मी ने कार सवार एक युवक को इस दौरान थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद कार सवार युवकों ने झज्जर कोटली रहने वाले अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। जिसके चलते यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.