Move to Jagran APP

मध्यप्रदेश में बड़ी सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में दो वहानों की टक्कर हुई जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। ये परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 11:51 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 11:51 AM (IST)
मध्यप्रदेश में बड़ी सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में बड़ी सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश में सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के पास एक कार दुसरे वाहन से जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार को पांच लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि परिवार कसरावद में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। हादसे के तुरंत बाद वहा स्थानीय लोग पहुंच गए।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने ही घायलों को कार से बाहर निकालने की कोशिश की। फिलहाल, मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रही है। 

शुक्रवार को भी हुआ था हादसा

हाल ही में शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश के सतना जिले बस दुर्घटना हुई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। तुरंत ही घायलों को मैहर के सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सतना क्लेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 30 लोग घायल हुए। ये हादसा मैहर अमडा नाला नेशनल होईवे पावरहाउस के सामने हुआ था। यात्रियों से सवार बस रोड से पांच फीट नीचें गिर गई। भारी मात्रा में बड़ी संख्या में लोग दब गए थे। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर पुलिस बल पहुंच गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर सड़क जाम कर दी। दरअसल, ये बस मैहर से कटनी की तरफ जा रही थी। ये लोग रीवा से बस में बिरसा मुंडा जयंती मना कर आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और कलैक्टर पहुंच गए थे। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। इसके बाद एसपीओ कलेक्टर घालयों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.