MP Board Result 2019 Live Updates: 10वीं में 61.32 प्रतिशत और 12वीं में 72.37 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
MP Board 10th 12th Results 2019 Live बोर्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर परिणाम घोषित। 10वीं में 61.32 प्रतिशत और 12वीं में 72.37 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम रहा।
नई दिल्ली,जेएनएन। Madhaya Pradesh Board Results 2019 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने सुबह 11 बजे के आस-पास रिजल्ट घोषित किया है। परीक्षा परिणाम की घोषणा मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने की। इस बार 12वीं कक्षा में सृष्टि सनोडिया ने टॉप किया है, जबकि 10वीं में 500 में से 499 अंकों के साथ गगन दीक्षित ने टॉप किया है। गगन सागर के रहने वाले हैं।
इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम 72.37 प्रतिशत रहा और 10वीं का परिणाम 61.32 प्रतिशत रहा।
इस साल 18.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है। परिणामों के लेकर मध्यप्रदेश बोर्ड ने प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों को विशेष निर्देश भी जारी किए गए हैं। बता दें कि राज्य के 7 हजार से अधिक सेंटर पर मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित हुई थी। 3 मार्च से शुरु होकर 2 अप्रैल को परीक्षा समाप्त हो गई थी।
बच्चे ना हारे हिम्मत
जिन बच्चों के परिणाम उनके मन मुताबिक, नहीं आएंगे मान लिजिए यदि कोई छात्र-छात्रा किसी विषय में परीक्षा पास नहीं कर पाता है तो नीराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि बोर्ड नतीजों के तुरंत बाद, मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल MPSOS कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 'रुक जाना नहीं' परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके परिणाम जुलाई 2019 में ओपन स्कूल द्वारा घोषित किए जाएंगे।
MP Board Result 2019 Live Updates:
11:05 am: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित।
11:03 am: इस साल एमपी में 10वीं और 12वीं के 18,66,639 छात्रों ने परीक्षी दी थी।
10:59 am: 10वीं और 12 के छात्रों का इंतजार थोड़ी ही देर में खत्म होने जा रहा है।
10:56 am: लाखों छात्र कर रहे है रिजल्ट का इंतजार
10:50 am: इस बार 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी।
10:49 am: एमपी बोर्ड आज जल्द घोषित करने जा रहा है 10वीं और 12वीं के नतीजे।
10:47 am: छात्र अपना रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in. पर भी देख सकते हैं।
10:42 am: इस बार 12वीं के 7.69 लाख जबकि 10वीं के 11.48 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
10:39 am: इस साल एमपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की थी जबकि प्रेक्टिकल 12 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किए गए थे।
10:36 am: छात्र अपना रिजल्ट mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
10:34 am: एमपी बोर्ड आज 11 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा।
ऐसे देखें 10वीं के परिणाम
Step 1- सबसे पहले विद्ययार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
Step 2- वेबसाइट पर HSC (Class 10th) Examination 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3- अपना रोल नंबर लिखकर सबमिट कर दें।
Step 4- आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
Step 5- आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।
ऐसे देखें 12वीं के परिणाम
Step 1- 12 वीं के नतीजे देखने के लिए भी विद्ययार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाना होगा।
Step 2- इसके बाद HSSC (Class 12th) Examination 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3- अपना रोल नंबर लिखकर सबमिट कर दें।
Step 4- परिणाम आपके सामने आ जाएंगे।
Step 5- नतीजे देखने के बाद आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप