Move to Jagran APP

हरियाणा- महाराष्ट्र की जीत में भूले कैराना का गम

भाजपा और सपा मुख्यालयों पर रविवार को उल्लास भरा माहौल था। भाजपाई खेमा महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर खुशियां मनाता रहा जबकि सपाई कैराना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में विजय हासिल होने पर फूले नहीं समां रहे।

By vivek pandeyEdited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 08:01 PM (IST)
हरियाणा- महाराष्ट्र की जीत में भूले कैराना का गम

लखनऊ। भाजपा और सपा मुख्यालयों पर रविवार को उल्लास भरा माहौल था। भाजपाई खेमा महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर खुशियां मनाता रहा जबकि सपाई कैराना विधानसभा सीट पर उपचुनाव में विजय हासिल होने पर फूले नहीं समां रहे।

loksabha election banner

महाराष्ट्र व हरियाणा की जीत में मग्न प्रदेश भाजपा पदाधिकारी कैराना सीट के उपचुनाव में मिली मात का दर्द भूले रहे। उक्त दोनों राज्यों में जैसे जैसे बढ़त की खबर मिलती, वैसे कार्यालय में नारेबाजी शुरू हो जाती। मिठाइयां बांटी और ढोलक की थाप पर खूब झूमे। मुख्यालय में दीपावली व होली जैसा माहौल एक साथ नजर आ रहा था। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, गोपाल टंडन, डा. महेंद्र सिंह, अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, मनोज मिश्र, विजय बहादुर व मनीष शुक्ला जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के कौशल को देना नहीं भूल रहे थे। कैराना की हार का सवाल पूछने पर कन्नी काटते भाजपाई सपा सरकार की दंबगई को वजह बता कर किनारा कर ले रहे थे।

दूसरी ओर सपा मुख्यालय में कैराना की जीत को लेकर खुशियां मनायी जा रही थी। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि उपचुनाव में लगातार धर्मनिरपेक्ष ताकतों के पक्ष में जनता के खड़े होने से यूपी से भाजपा की विदाई का रास्ता साफ दिखता है। लोकसभा चुनाव में छल कपट से ठगने वाले आरएसएस वालों को जनता ने आइना दिखा दिया है। मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ 12 में से नौ विस क्षेत्रों में जीत से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकासपरक नीति पर भरोसा बढ़ा है। सपा व्यापार सभा व प्रबुद्ध सभा के कार्यकर्ताओं ने भी मिठाई बांटकर कैराना की जीत पर हर्ष जताया।

पढ़ें : एनसीपी भाजपा को बाहर से समर्थन देने को तैयार

पढ़ें : हरियाणा में पहली दफा खिला कमल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.