विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heatwave: लोकसभा चुनाव और गर्मी का सितम! लू के खतरों से बचने के लिए चुनाव आयोग ने की हाई लेवल मीटिंग

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 22 Apr 2024 02:58 PM (IST)

चुनाव आयोग ने सोमवार को मौसम विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक की।लोकसभा चुनाव के दौरान लू ...और पढ़ें

लू के खतरों से बचने के लिए चुनाव आयोग ने की हाई लेवल मीटिंग (Image: ANI)
लू के खतरों से बचने के लिए चुनाव आयोग ने की हाई लेवल मीटिंग (Image: ANI)

HighLights

  1. चुनाव आयोग ने सोमवार को हाइ लेवल मीटिंग की
  2. लू के सितम से बचने के लिए बुलाई गई बैठक
  3. मौसम विभाग के बड़े अधिकारी हुए मीटिंग में शामिल

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: देश के कुछ हिस्सों में बढ़ते तापमान और लू चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को मौसम विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक की।

इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू शामिल हुए। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में क्या हुई चर्चा?

लोकसभा चुनाव के दौरान लू से होने वाले खतरे को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई। बता दें कि देश में सात चरणों वाले चुनाव के छह चरण अभी बाकी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि आईएमडी भारत के चुनाव आयोग के साथ लगातार संपर्क में है।

मौसमी पूर्वानुमानों के साथ-साथ, हम मासिक, सप्ताह-वार और दैनिक पूर्वानुमान कर रहे हैं और उन्हें गर्मी की लहरों और आर्द्रता के स्तर के बारे में पूर्वानुमान दे रहे हैं। हम ईसीआई को उन स्थानों के बारे में इनपुट और पूर्वानुमान प्रदान कर रहे हैं जहां विभिन्न चरणों में चुनाव होने वाले हैं।

इन राज्यों में रहेगा अधिकतम तापमान

इससे पहले, 11 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी गर्मी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की थी। प्रधानमंत्री को आगामी गर्म मौसम (अप्रैल से जून) के पूर्वानुमान सहित अप्रैल से जून 2024 की अवधि के लिए तापमान के बारे में जानकारी दी गई।

IMD के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। इसमें पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिकतम तापमान होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:Hubli Hatyakand पर क्या बोले डीके शिवकुमार? भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

यह भी पढ़ें: 'यह समय भी कम ही है...' 12वीं के बाद LLB Course को 5 की जगह 3 साल करने वाली याचिका SC में खारिज; CJI ने कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।