विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG Cylinder Price: आपके शहर में क्या बदल गए गैस सिलिंडर के दाम? चेक करें नया रेट

Published: Fri, 13 Mar 2026 09:01 AM (IST)

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। इस युद्ध की वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा ...और पढ़ें

HighLights

  1. ईरान-अमेरिका युद्ध से वैश्विक ऊर्जा संकट गहराया।

  2. घरेलू एलपीजी ₹60, कमर्शियल ₹115 महंगा हुआ।

  3. विभिन्न शहरों में गैस सिलिंडर के ताजा दाम देखें।

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। दुनिया के बाकी देशों के साथ ही इसका असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है।

गैस सिलिंडर के लिए देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग घंटों तक लाइन में लगकर गैस सिलिंडर खरीद रहे हैं।

आपके शहर में क्या है गैस सिलिंडर के दाम?

गैस संकट के बीच हाल ही में घरेलू एलपीजी की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं कमर्शियल सिलेंडर भी 115 रुपये महंगा हो गया। आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार, 13 मार्च को आपके शहर में गैस सिलिंडर का दाम क्या है।

14.2 किग्रा LPG सिलिंडर की आज की कीमतें

शहर आज की कीमत
नई दिल्ली ₹ 913.00
मुंबई ₹ 912.50
गुड़गांव ₹ 921.50
बेंगलुरु ₹ 915.50
चंडीगढ़ ₹ 862.50
जयपुर ₹ 916.50
पटना ₹ 1,002.50
कोलकाता ₹ 939.00
चेन्नई ₹ 928.50
नोएडा ₹ 910.50
भुवनेश्वर ₹ 939.00
हैदराबाद ₹ 965.00
लखनऊ ₹ 950.50
त्रिवेंद्रम ₹ 922.00

कमर्शियल सिलिंडर की कीमत (19 किग्रा सिलिंडर)

शहर कमर्शियल गैस कीमत
दिल्ली ₹1,883.00
मुंबई ₹1,836.00
चेन्नई ₹2,043.50
कोलकाता ₹1,988.50

ये कीमतें समय-समय बदली जा सकती हैं। लोगों से अनुरोध है कि Indane, HP Gas या Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट से नवीनतम दरों की जांच कर सकते हैं।

कितने दिन में घर आएगा गैस सिलिंडर?

सरकार का कहना है कि इस संकट की घड़ी में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत इस स्थिति में मजबूती से खड़ा है। गैस सिलिंडर बुक करने पर पहले की तरह ही आपके घर सिलिंडर आएगा, लेकिन ये सिलिंडर 21 दिन में आने की बजाय 25 दिन के अंदर आएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गैस सप्लाई को लेकर राहत भरी खबर: सोलन जिले में पहुंचे तीन हजार सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल की भी कोई कमी नहीं