विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैस सिलिंडर बुकिंग के 1 दिसंबर से बदल जाएंगे नियम, सब्सिडी और कनेक्शन के लिए अलग रूल

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:37 PM (IST)

घरेलू एलपीजी ग्राहकों को सब्सिडी जारी रखने के लिए आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक है।

गैस सब्सिडी के लिए आधार ई-केवाईसी अनिवार्य (सांकेतिक तस्वीर)

गैस सब्सिडी के लिए आधार ई-केवाईसी अनिवार्य (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सब्सिडी हेतु आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

  2. इंडेन, एचपी, भारत गैस ग्राहकों पर नियम लागू।

  3. ई-केवाईसी मोबाइल ऐप या एजेंसी से पूरी करें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए एलपीजी सिलिंडर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। दिसंबर 2026 में गैस सिलिंडर की बुकिंग करने से पहले ग्राहकों को आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की स्थिति जांच लेनी चाहिए।

अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, तो गैस सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, नवंबर में सरकार या तेल कंपनियों ने आधार ई-केवाईसी को लेकर किसी नए नियम की घोषणा नहीं की है।

ग्राहकों की सुविधा और स्पष्टता के लिए एलपीजी सिलिंडर व ई-केवाईसी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें:

आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी जरूरी

घरेलू एलपीजी ग्राहकों को सब्सिडी का फायदा लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। यह नियम इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस तीनों कंपनियों के ग्राहकों पर लागू होता है।

ई-केवाईसी नहीं होने पर रुक सकती है सब्सिडी

यदि आपने अभी तक आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो आपकी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही पात्र ग्राहकों को सब्सिडी मिल सकेगी।

पहले करा चुके हैं तो दोबारा जरूरत नहीं

जिन ग्राहकों ने पहले ही बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं है। उनकी नियमित गैस बुकिंग और पात्र सब्सिडी जारी रहेगी।

डिलीवरी के समय भी हो सकती है ई-केवाईसी

यदि ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, तो सिलिंडर की डिलीवरी के वक्त भी यह काम कराया जा सकता है। डिलीवरी करने वाला कर्मचारी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में मदद कर सकता है।

मोबाइल ऐप से भी पूरी होगी प्रक्रिया: ग्राहक अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं।

घर बैठे करें ई-केवाईसी

इंडेन के ग्राहक IndianOil ONE ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

भारत गैस के ग्राहक HelloBPCL ऐप से यह प्रक्रिया कर सकते हैं।

एचपी गैस के ग्राहक HP PAY ऐप के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

इन ऐप्स पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

गैस एजेंसी जाकर भी करा सकते हैं वेरिफिकेशन

मोबाइल ऐप से प्रक्रिया पूरी करने में कोई दिक्कत आ रही हो, तो ग्राहक अपनी रजिस्टर्ड गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं।

जो ग्राहक ई-केवाईसी नहीं कराना चाहते या सब्सिडी नहीं लेना चाहते, उनके पास बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर लेने का विकल्प है। इसके लिए तेल कंपनियों के अधिकृत माध्यमों से अपनी पसंद दर्ज करानी होगी। उपलब्धता के आधार पर 5 और 10 किलो के सिलिंडर भी मिल सकते हैं।

ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ई-केवाईसी पूरी न होने का मतलब यह नहीं है कि गैस कनेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा, लेकिन सब्सिडी और रियायती दर पर रिफिल मिलने में दिक्कत आ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।