विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का एक और झटका, अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम में हुआ इजाफा

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sat, 07 May 2022 09:19 AM (IST)

घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। गैस के दाम में 50 ...और पढ़ें

एलपीजी के दाम में फिर हुआ इजाफा। (फाइल फोटो)
एलपीजी के दाम में फिर हुआ इजाफा। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। मई में एक बार फिर महंगाई का झटका आम लोगों को लगा है। पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम में तो लगातार इजाफा हो ही रहा था लेकिन अब एलपीजी गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का दाम 50 रूपये और महंगा कर दिए हैं। आम लोगों की जेब पर अब एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। वहीं कंपनियों ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी इसी महीने बढ़ाए हैं।

यह होगी नई कीमत

सिलेंडर के दाम में इजाफे के साथ अब 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। आज 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी उस समय हुई है जब देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की महंगाई से लोग पहले ही परेशान थे।

इसी महीने बढ़े हैं कमर्शियल सिलेंडर के दाम

बता दें कि इसी महीने की पहली तारीख 1 मई को 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़कर 2355.50 रुपये कर दी गई थी। इससे पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी। साथ ही 5 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत को भी कंपनियों ने बढ़ाकर 655 रुपये कर दी है।