विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती से शादी करने के लिए रफीक से बना रवि, ऐन मौके पर खुली पोल; पुलिस ने दर्ज किया केस

By Manish PandeyEdited By:
Published: Tue, 29 Dec 2020 08:40 AM (IST)

Madhya Pradesh Love Jihad मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ...और पढ़ें

युवती ने कोलार थाना जाकर आरोपी रवि उर्फ मोहम्मद रफीक के खिलाफ शिकायत की।
युवती ने कोलार थाना जाकर आरोपी रवि उर्फ मोहम्मद रफीक के खिलाफ शिकायत की।

भोपाल, जेएनएन। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित एक मंदिर में युवती से शादी करने की कोशिश करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित युवती से शादी करने के लिए रफीक से रवि बन गया था। उसने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था।

पुलिस के अनुसार औबेदुल्लागंज निवासी 23 साल की युवती चार साल पहले बीमार थी। उसे चलने-फिरने में परेशानी होती थी। इस दौरान होशंगाबाद निवासी 23 वर्षीय युवक उसके पैरों की मालिश के लिए आता था। उसने अपना नाम रवि यादव बताया था। करीब साल भर पहले युवती के घर वालों ने उसे मोबाइल दिया था, जिससे वह कथित रवि से बात करने लगी। इस दौरान रवि ने युवती से अपने प्रेम का इजहार करते हुए शादी की बात की। परिचय के लिए आरोपित ने अपना आधार कार्ड दिया। बाद में परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार हो ग। रविवार 27 दिसंबर को एक मंदिर में शादी करना तय हुआ। शादी से पहले हिंदू संगठन के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक को थाने ले गई और पूछताछ की। आरोपित ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसका वास्तविक नाम मोहम्मद रफीक है।

सोमवार को दर्ज हुआ केस

सोमवार को युवती ने कोलार थाना जाकर आरोपी रवि उर्फ मोहम्मद रफीक के खिलाफ शिकायत की। इस पर पुलिस ने शून्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। केस डायरी औबेदुल्लागंज भेजी जा रही है, जहां असल कायमी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जांच में यह बात भी सामने आई है कि शादी से पहले आरोपित ने युवती के परिजनों का अपना सही नाम बता दिया था।

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस.थोटा ने बताया कि आरोपित ने फर्जी आधार कार्ड बनाया था। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कोलार थाने में केस दर्ज कर केस डायरी औबेदुल्लागंज भेजी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।