Move to Jagran APP

अवैध शिकार के कारण बाघों की मौत में आई कमी, 21 हाथियों की भी हुई मौत

पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Chaubey) ने कहा कि पिछले तीन वर्षो में अवैध शिकार के कारण 58 बाघ मारे गए। इनमें वर्ष 2020 में सात वर्ष 2019 में 17 और वर्ष 2018 में 34 बाघ मारे गए।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 02:44 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 02:44 AM (IST)
अवैध शिकार के कारण बाघों की मौत में आई कमी,  21 हाथियों की भी हुई मौत
अवैध शिकार के कारण बाघों की मौत में आई कमी

नई दिल्ली, प्रेट्र। पिछले तीन वर्षो के दौरान अवैध शिकार (illegal hunting) के कारण बाघों (Tigers) की मौत में उल्लेखनीय कमी आई है। हालांकि, इसी कारण से हाथियों की मौत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Chaubey) ने कहा कि पिछले तीन वर्षो में अवैध शिकार के कारण 58 बाघ मारे गए। इनमें वर्ष 2020 में सात, वर्ष 2019 में 17 और वर्ष 2018 में 34 बाघ मारे गए।

loksabha election banner

अवैध शिकार में मारे गए 21 हाथी

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए चौबे ने कहा कि 2020-21 में अवैध शिकार के चलते 21 हाथियों की मौत हुई। 2019-20 (छह मौतें) और 2018-19 (नौ मौतें) से यह संख्या ज्यादा है। मंत्री ने लोकसभा से लुप्तप्राय जानवरों की अवैध तस्करी (Illegal )  जुड़े मामलों का विवरण भी साझा किया।

सराय शाहजी का मकबरा राष्ट्रीय महत्व का स्मारक

सरकार ने राज्यसभा को सूचित किया कि दक्षिणी दिल्ली में सराय शाहजी का मकबरा प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने उच्च सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सूचित किया है कि गीतांजलि रोड (शिवालिक ए और बी ब्लाक और मालवीय नगर, बेगमपुर के सामने) को दिल्ली सरकार द्वारा मिश्रित उपयोग वाली सड़क के रूप में अधिसूचित किया गया है।

14.53 लाख कलाकारों, कारीगरों की मैपिंग की गई

संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (एनएमसीएम) के तहत 14.53 लाख कलाकारों और कारीगरों की मैपिंग की गई है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि एनएमसीएम संस्कृति मंत्रालय की एक योजना है। मंत्रालय कलाकारों और अन्य संसाधनों का एक व्यापक डाटाबेस विकसित करना चाहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.