आंध्र प्रदेश में लॉरी ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत; एक घायल
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में तंगुतुर टोल गेट के पास एक लॉरी ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रकाशम में लॉरी की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत (एआई द्वारा निर्मित तस्वीर)।
HighLights
प्रकाशम जिले में लॉरी-कार टक्कर से 4 लोगों की मौत।
पीड़ित पंचायत चुनाव में वोट डालने कर्नाटक से आ रहे थे।
अनंतपुर और पुणे में भी सड़क हादसों में कई जानें गईं।
डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में तंगुतुर टोल गेट के पास एक लॉरी ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
राज्य परिवहन मंत्री के पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब कार टोल गेट पर थी। तभी एक लॉरी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पंचायत चुनाव में वोट डालने जाते वक्त हुआ हादसा
हादसे के वक्त पीड़ित कर्नाटक से अपने पैतृक गांव जा रहे थे, ताकि वे पंचायत चुनाव में अपना वोट डाल सकें। इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।
दूसरी घटना में चार लोगों की मौत
वहीं, एक अन्य घटना में, अनंतपुर जिले के याडिकी मंडल में रायलाचेरुवु के पास एक लॉरी ने एक वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य परिवहन मंत्री राम प्रसाद रेड्डी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वाहन हैदराबाद से ताडिपत्री जा रहा था।
पुणे के हादसे में तीन छात्रों की हुई थी मौत
इससे पहले, पुणे में भी एक हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर पुणे के येवालेवाड़ी इलाके में ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च के बाहर, एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।
खड़ी ढलान पर नीचे उतरने समय हुआ हादसा
यह हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब ट्रक बोपदेव घाट की खड़ी ढलान से नीचे उतर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक पर से ड्राइवर का नियंत्रण हट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पहले एक अन्य वाहन को टक्कर मारी, फिर सड़क से उतरकर बस स्टॉप पर खड़े कॉलेज के छात्रों को कुचल दिया। घायल 5 छात्रों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, इनमें से 3 छात्रों - सिद्धेश राजे, विशाल डांगडे और मोहिनी चौधरी - की इलाज के दौरान मौत हो गई।
( समाचार एजेंसी एएनआई की जानकारी के साथ )
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।