Move to Jagran APP

कर्नाटक के दर्जनभर सरकारी अधिकारियों पर लोकायुक्त की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति कमाने का शक

लोकायुक्त के 100 अधिकारियों ने कर्नाटक के नौ जिलों में अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इन अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का शक है। सभी नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने लोकायुक्त के छापेमारी की निगरानी की। बताया गया है कि लोकायुक्त ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के केंगेरी डिवीजन में तैनात एक राजस्व अधिकारी के कलबुर्गी स्थित आवास पर छापा मारा।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Thu, 11 Jul 2024 10:20 AM (IST)
Hero Image
लोकायुक्त ने कलबुर्गी में राजस्व अधिकारी के आवास पर छापा मारा। (फाइल फोटो)