विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा आज, व्हिप जारी; हंगामे के आसार

Published: Wed, 11 Mar 2026 05:38 AM (IST)

बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। विपक्षी दल उन ...और पढ़ें

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत होगी

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत होगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी संसद के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज ही सियासी पारे में इजाफे के साथ होगा जब लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत होगी।

बिरला पर सदन के संचालन में गंभीर पक्षपात का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने सत्र के पहले चरण में ही उनके खिलाफ अविश्वास का यह प्रस्ताव दिया था। संसद में सियासी गरमागरमी की दूसरी प्रमुख अमेरिका-इजरायल के ईरान के खिलाफ युद्ध के बीच रूस से तेल खरीदने की भारत को इजाजत देने की अमेरिका की घोषणा है।

विपक्ष सरकार पर हमलावर

विपक्षी दल अमेरिका के इस एलान को देश की रणनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए मोदी सरकार पर हमलवार हैं और साफ तौर पर इस मामले को संसद में उठाने की घोषणा की है। इसी तरह पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु में चुनाव आयोग के विवादित विशेष सघन पुनरीक्षण के दौरान लाखों वोटरों के नाम काटे जाने का मामला भी विपक्षी दलों के लिए अहम है।

तृणमूल कांग्रेस से लेकर द्रमुक जैसी पार्टियां भाजपा के इशारे पर लाखों की संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने का अभियान संचालित करने का चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही हैं। बजट सत्र के पहले चरण में लोकसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को नहीं बोलने दिए जाने की घटना से उद्वेलित कांग्रेस समेत अधिकांश विपक्षी दलों ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था जिस पर विपक्ष के 118 सांसदों के हस्ताक्षर थे।

अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

तृणमूल कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध नहीं किया था मगर नोटिस देने से पहले बातचीत की वकालत की थी और इसीलिए उसके सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद सदन की कार्यवाही का संचालन करने से परहेज किया। हालांकि सत्र शुरू होने से ठीक पहले तृणमूल ने बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा की है।

वैसे दूसरे सत्र की शुरूआत में पहला एजेंडा अविश्वास प्रस्ताव का मामला ही कार्य सूची के एजेंडा में है। विपक्ष की मुख्य पार्टी कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है तो भाजपा ने भी सत्तापक्ष के सांसदों के लिए सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है।

वैसे सत्तापक्ष भी बंगाल चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की शनिवार को हुई राज्य की यात्रा के दौरान हुए प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले को लेकर विपक्ष खासकर तृणमूल पर हमलावर होगी। लोकसभा की कार्यवाही सदन के एक वर्तमान शिलांग के मौजूदा सांसद रिकी सिंगकोन के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह 11 से 12 बजे तक स्थगित रहेगी।

यह भी पढ़ें- संसद में गूंजा पश्चिम एशिया संकट का मुद्दा, विदेश मंत्री के बयान को बताया नाकाफी; स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही