Lohri Celebration 2023: ढोल-नगाड़े बजाकर और खुशियों के गीत गाकर धूमधाम से मनाई जा रही लोहड़ी
मकर संक्रांति से एक दिन पहले देश भर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। विशेषकर उत्तर भारत के राज्यो में यह त्योहार मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से लोहड़ी को धूमधाम से मनाते हुए लोगों के तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आज देश भर में उत्साह के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों में मौजूद पंजाबी लोग इस त्योहार को पारंपरिक हर्षोल्लास और धूमधाम से मना रहे हैं। इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से लोहड़ी को धूमधाम से मनाते हुए लोगों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।
पंजाब के चंडीगढ़ में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नाचते हुए लोहड़ी का जश्न मनाया
#WATCH पंजाब | चंडीगढ़ में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नाचते हुए लोहड़ी का जश्न मनाया। pic.twitter.com/irT4N6027K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
वहीं,अमृतसर से भी वीडियो सामने आए, जहां लोग खुशियों से गीत गाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर लोहड़ी का जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | People in Punjab's Amritsar celebrate the festival of Lohri pic.twitter.com/RAVkd7i8sS
— ANI (@ANI) January 13, 2023
दिल्ली के रंजीत नगर स्थित शिव चौंक पर लोगों ने हर्षोल्लास से लोहड़ी मनाया।
#WATCH | People celebrate #Lohri in Ranjeet Nagar, Shiv Chowk in Delhi. pic.twitter.com/zc40W2Jgso
— ANI (@ANI) January 13, 2023
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोग बड़े उत्साह के साथ लोहड़ी मना रहे हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर में लोगों ने उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। pic.twitter.com/kHgX1TEwGx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
मध्य प्रदेश के भोपाल में भी लोगों ने नाचते-गाते उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया।
#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल में लोगों ने नाचते-गाते उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। pic.twitter.com/IqY5gSVvxp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
अमृतसर के एक कॉलेज में शुक्रवार को लोहड़ी के मौके पर छात्रों ने अलाव के पास पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा पेश किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं पारंपरिक पंजाबी परिधान में नाचते-गाते नजर आए।
प्रयागराज के नैनी गुरुनानक नगर में सिख समुदाय के लोगों ने लोहड़ी का पर्व मनाय।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने शिमला में लोगों के साथ लोहड़ी उत्सव मनाया।
इस त्योहार के दौरान नई फसल को अग्नि देव को समर्पित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी के पर्व के माध्यम से नई फसल का भोग सभी देवताओं तक पहुंच जाता है।
बता दें कि लोहड़ी की आग में तिल, गुड़, गेहूं की बालियां, रेवड़ी डालकर फसल की अच्छी उपज के लिए सूर्य और अग्नि को धन्यवाद दिया जाता है। साथ ही इस दिन गुड़, तिल और मूंगफली से बनी चीजों का सेवन करना शुभ माना जाता है।
लोहड़ी के अवसर पर बनाए जाने वाले खास पकवान
इस त्योहार में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। खाकसकर, गुड़ और तिल से बने व्यंजन, जैसे- गुड़ की खिर, तिल की टिक्की, मूंगफली की चक्की, दाल चावल की खिचड़ी, मक्के की रोटी और साग बनाए जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।