तमिलनाडु में भी 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें पाचवें लॉकडाउन में किन क्षेत्रों में मिलेगी राहत
तमिलनाडु में भी 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि कुछ प्रतिबंधों के साथ राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।
चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु में भी 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि कुछ प्रतिबंधों के साथ राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश, पंजाब भी अपने यहां लॉकडाउन बढ़ा चुके हैं।
राज्य में कल यानी 1 जून से लागू होने वाले पांचवे चरण के लॉकडाउन में राज्य में कआई क्षेत्रों मे ढील दी गई है।इस लॉकडाउन में राज्य में सार्वजिनक परिवहन की आंशिक बहाली के साथ-साथ काफी छूट दी जाएगी।मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने कहा कि धार्मिक स्थल, बस परिवहन सेवा, मेट्रो और रेल पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक जून से कम सेवाओं के साथ सार्वजिनक परिवहन को फिर से शुरू किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कोरोना का खतरा है वहां पर बसों का संचालन फिर से शुरू नहीं होगा। इन क्षेत्रों में राजधानी चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट शामिल है। सीएम ने कहा कि राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू आगे बढ़ाया गया है।
केंद्र सरकार ने 30 मई को लॉकडाउन 5.0 की घोषणा के साथ ही पंजाब, मध्य प्रदेश में भी लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया था। मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 15 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वहीं पंजाब में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि देस में तमिलनाडु उन राज्यों की लिस्ट में शामिल है जहां पर कोरोना का सबसे अधिक संक्रमण है। राज्य में अबतक 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वक्त देश में कोरोना वायरस से सभी लोग परेशना है। अबतक देश में कोरोना वायरस से काफी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है।