Coronavirus News: एक दिन में आए सबसे ज्यादा नए मामले और 29 की हुई मौत, आंकड़ा पहुंचा 10000 के पार
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटो में कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई है और 1463 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक कोरोना के मामलों में सबसे तेज वृद्धि है। देश में कुल कोरोना मामलों की बात करें तो यह संख्या बढ़कर 10,815 हो गई है, जिनमें 9272 सक्रिय मामले हैं। 1190 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और 353 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, देशभर में कोरोना से अब तक कुल 339 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पुणे में कोरोना वायरस (COVID-19) से 4 और लोगों की मौत हो गई है। इन्हें पहले से भी कोई न कोई बीमारी थी। जिले में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में आज अब तक कोरोना वायरस के 72 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 71 मामले जयपुर में और एक मामला झुंझुनू में सामने आया है। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 969 हो गई है। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटो में कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई है और 1463 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक कोरोना के मामलों में सबसे तेज वृद्धि है। देश में कुल कोरोना मामलों की बात करें तो यह संख्या बढ़कर 10,815 हो गई है, जिनमें 9272 सक्रिय मामले हैं। 1190 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और 353 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
29 deaths and 1463 new cases reported in last 24 hours, the sharpest ever increase in cases. India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 10,815 (including 9272 active cases, 1190 cured/discharged/migrated and 353 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/cWIKnY6Aw8
— ANI (@ANI) April 14, 2020
महाराष्ट्र के सांगली के कलेक्टर अभिजीत चौधरी ने बताया कि पूर्व में जिन तीन लोगों में कोरोना वायरस का पॉजिटिव टेस्ट पाया गया था उनको ठीक कर दिया गया है। सांगली में दर्ज किए गए कुल 26 पॉजिटिव मामलों में से 25 को अब तक ठीक किया जा चुका है। वहीं, एक अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
3 more people who had tested positive for #COVID19 were cured & discharged in Sangli today. 25 out of the total 26 positive cases reported in Sangli have been cured and discharged so far. The 1 admitted in hospital is also stable: Abhijeet Chaudhary, Sangli Collector #Maharashtra
— ANI (@ANI) April 14, 2020
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के विशेष सचिव निपुण जिंदल ने बताया कि राज्य में आज 98 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिनमें 51 लोगों का परीक्षण निगेटिव पाया गया है और 47 लोगों के टेस्ट का परिणाम आना अभी बाकी है। राज्य में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 32 है, जिनमें 12 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और एक की मौत हो गई है।
98 samples were tested today. 51 of them had tested negative, the result of 47 are still awaited. The number of positive cases in the state stands at 32 (including 12 recovered and 1 death): Nipun Jindal, Special Secretary, Health & Family Welfare, Himachal Pradesh #Coronavirus
— ANI (@ANI) April 14, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के 1036 मरीज ठीक हो चुके हैं। कल एक ही दिन में 179 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक 10363 केस सामने आए हैं। कल एक दिन में 1011 लोग पॉजिटिव पाए गए। 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, देशभर में कोरोना से अब तक कुल 339 लोगों की मौत हुई है।
Till now 1036 people have been cured. Yesterday 179 people were diagnosed and found cured: Lav Aggarwal, Joint Secretary, Union Health Ministry #Coronavirus pic.twitter.com/fpxCUEozv6
— ANI (@ANI) April 14, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के कुल 2 लाख 31 हजार टेस्ट किए गए हैं, जिसमें कल यानी सोमवार को 21,635 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह धारावी में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पूरे महाराष्ट्र में अब तक कोरोना 2711 कुल मामले सामने आए हैं।
2 more #COVID19 deaths in Dharavi, toll rises to 7; cases in Mumbai's slum climb to 55: BMC official
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2020
पुणे में कोरोना वायरस (COVID-19) से 4 और लोगों की मौत हो गई है। इन्हें पहले से भी कोई न कोई बीमारी थी। जिले में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है।
4 more deaths reported in Pune today. All the four had tested positive for #COVID19 and also had Co-morbidity: Pune Health Officials #Maharashtra
— ANI (@ANI) April 14, 2020
A total of 38 people have died in Pune till now.
आवास और शहरी मामलों के सचिव डीएस मिश्रा ने कहा, आज से 3 मई तक देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है, मेट्रो रेल सेवाएं 3 मई तक स्थगित रहेंगी।
आज से 3 मई तक देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है, मेट्रो रेल सेवाएं 3 मई तक स्थगित रहेंगी: DS मिश्रा, आवास और शहरी मामलों के सचिव pic.twitter.com/aXJnvC465j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार कोरोना वायरस के कारण नेपाल कैबिनेट ने 27 अप्रैल तक देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया। बता दें कि भारत में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दी गई है।
Nepal cabinet decides to extend their nationwide lockdown till 27th April: Prime Minister's Secretariat #Coronavirus pic.twitter.com/mSDqpjgxIN
— ANI (@ANI) April 14, 2020
राजस्थान में आज अब तक कोरोना वायरस के 72 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 71 मामले जयपुर में और एक मामला झुंझुनू में सामने आया है। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 969 हो गई है।
72 new cases have been reported today in Rajasthan so far - 71 in Jaipur and 1 in Jhunjhunu. The total number of #Coronavirus positive cases in the state rises to 969: Rajasthan state health department pic.twitter.com/dDbkBgytj0
— ANI (@ANI) April 14, 2020
कर्नाटक के विजयपुरा में कोरोना वायरस (COVID-19) से एक 69 साल के मरीज की मौत हो गई है। राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और अब तक 258 मामले सामने आ गए हैं।
69-year-old man dies of #COVID19 in Vijayapura, death toll rises to 9 in Karnataka; cases 258: Health Department
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2020
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार ओडिशा में कोरोना वायरस से एक 61 साल का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है।
61-year-old man tests positive for #COVID19 in Odisha, cases rise to 56: Health Department officials
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2020
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने श्रमिकों और अन्य मुद्दों की मजदूरी से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए 20 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।
The Ministry has set up 20 control rooms to address wage-related grievances of workers and other issues: Ministry of Labour & Employment. #COVID19 pic.twitter.com/GMpLJ7QUEx
— ANI (@ANI) April 14, 2020
समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार रूस में मंगलवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2774 मामले सामने आए हैं। देश में मरीजों की संख्या 21,102 हो गई है। अब तक इससे 170 लोगों की मौत हो गई है।
भारतीय रेलवे द्वारा रद की गई ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा टिकट की पूरी राशि रिफंड की जाएगी। इसके लिए यूजर्स को अपने ई-टिकट को रद करने की आवश्यकता नहीं है। पूरा किराया खातों में वापस आ जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।
For trains cancelled by Indian Railways, full refund will be provided automatically by IRCTC. Users need not cancel their e-tickets. Full fare will be credited back into users accounts from which payment was made:Indian Railway Catering and Tourism Corporation
— ANI (@ANI) April 14, 2020
नेपाल में कोरोना वायरस के दो और मामलों की पुष्टि हो गई है। देश में मरीजों की संख्या 16 हो गई है।
2 more COVID19 cases confirmed today taking the total number of Coronavirus infected patients to 16 in #Nepal: Health Ministry.
— ANI (@ANI) April 14, 2020
कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार द्वारा लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
As the lockdown has been extended till May 3 by the government, we will postpone the Indian Premier League for the time being: BCCI Sources pic.twitter.com/VzRpTlVa9M
— ANI (@ANI) April 14, 2020
कर्नाटक में कल शाम 5 बजे से आज दोपहर तक 11 नए मामले कोरोना वायरस (COVID-19) के सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 258 हो गई है और 9 लोगों की मौत हो गई है। 65 लोग ठीक हो गए हैं।
11 new positive cases have been reported in Karnataka from yesterday 5pm till noon today; the total number of positive cases in the state are now 258 including 9 deaths and 65 discharged: Govt of Karnataka#COVID19 pic.twitter.com/d5jCUHuDqk
— ANI (@ANI) April 14, 2020
जम्मू-कश्मीर में 13 और कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों को ठीक होने के बाद सीडी अस्पताल, श्रीनगर से छुट्टी मिल गई है।
13 more COVID positive patients discharged from CD Hospital, Srinagar after treatment and recovery: Rohit Kansal, Principal Secretary-Planning, Jammu and Kashmir pic.twitter.com/TAkTppHW8P
— ANI (@ANI) April 14, 2020
इंदौर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 411 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. प्रवीण जड़िया ने इसकी जानकारी दी है।
The total number of COVID19 positive cases in Indore rise to 411: Indore's Chief Medical and Health Officer (CMHO) Dr. Praveen Jadiya #MadhyaPradesh (file pic) pic.twitter.com/456FF66zPp
— ANI (@ANI) April 14, 2020
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन आगे बढ़ने के बाद सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन परिचालन 3 मई तक निलंबित रहेंगे।
All domestic and international scheduled airline operations shall remain suspended till 11.59 pm, 3rd May: Ministry of Civil Aviation pic.twitter.com/dJaOJfVMzJ
— ANI (@ANI) April 14, 2020
महाराष्ट्र में 121 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 2,455 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
121 new coronavirus cases in Maharashtra; state tally surges to 2,455: Health official
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2020
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक 151 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से 84 तबलीगी जमात के हैं। प्रदेश के 75 में से 43 जिले कोरोना वायरस से संक्रमण में हैं। यहां मौत की संख्या नौ हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
आंध्र प्रदेश में 34 और मामलों की पुष्टि हो गई है। गुंटूर में 16, कृष्णा में 8, कुरनूल में 7, अनंतपुरम में 2 और नेल्लोर में 1 मामले की पुष्टि हो गई है। कोरोना से और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 473 मामले सामने आए हैं। इनमें से 14 लोग ठीक हो गए हैं और 9 लोगों की मौत हो गई है।
34 more #COVID19 cases (16 in Guntur, 8 in Krishna, 7 in Kurnool, 2 in Anantapuram, & 1 in Nellore) & 2 deaths related to the virus reported in Andhra Pradesh. Total coronavirus cases in the state at 473, including 14 discharged & 9 deaths: State's COVID19 Nodal Officer
— ANI (@ANI) April 14, 2020
मुंबई: धारावी और वर्ली के कोरोना वायरस हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, इस ड्रोन का इस्तेमाल सामाजिक दूरी की सूचना देने और लोगों पर निगरानी के लिए किया जा रहा है।
Mumbai: Police have deployed drones for surveillance in COVID19 hotspot areas of Dharavi and Worli. Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh says, "These drones are being used to spread awareness about social distancing and for surveillance". pic.twitter.com/kHqOeaKnKv
— ANI (@ANI) April 14, 2020
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर 3 मई तक भारतीय रेलवे की यात्री सेवाएं रद रहेंगी। रेलवे ्अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
Indian Railways extends suspension of its passenger services till May 3: Indian Railways Officials pic.twitter.com/QAoZYHnIbv
— ANI (@ANI) April 14, 2020
गुजरात में कोरोना वायरस के आज 45 और मामले सामने आ गए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 617 हो गई है। इनमें से 55 लोग ठीक हो गए हैं। 26 लोगों की मौत हो गई है।
45 more #COVID19 positive cases reported in Gujarat. Total coronavirus cases in the state rise to 617, including 55 recovered patients and 26 deaths: Health Department of Gujarat
— ANI (@ANI) April 14, 2020
समाचार एजेंसी एएनआइ ने नागपुर महानगर पालिका के हवाले से जानकारी दी है कि आज नागपुर में कोरोना वायरस (COVID-19)के 7 नए मामले सामने आए हैं।
#Maharashtra: 7 new COVID19 positive cases reported in Nagpur city today: Nagpur Municipal Corporation
— ANI (@ANI) April 14, 2020
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)के धारावी में कोरोना वायरस (COVID-19) के 6 और मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। इलाके में अब तक 55 मामलों की पुष्टि हो गई है और 7 लोगों की मौत हो गई है।
6 more #COVID19 positive cases & 2 more deaths related to the virus reported in Dharavi area of Mumbai. Total positive cases in the area now at 55 & related deaths at 7: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) #Maharashtra pic.twitter.com/qbzCWlYorG
— ANI (@ANI) April 14, 2020
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत में आज हम एक लाख से अधिक बेड की व्यवस्था कर चुके हैं, इतना ही नहीं, 600 से भी अधिक ऐसे अस्पताल हैं, जो सिर्फ कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं। इन सुविधाओं को और तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
#COVID19 testing is being done in over 220 labs. According to world's experience of tackling COVID-19, 1500-1600 beds are needed when cases reach 10,000. We have over 1 lakh beds in India & over 600 hospitals for treating COVID patients. We're expanding these facilities: PM Modi pic.twitter.com/4kdVQXjWGb
— ANI (@ANI) April 14, 2020
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नए दिशानिर्देश बनाते हुए, हमने गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों के हितों को ध्यान में रखा है। रबी फसलों की कटाई भी चल रही है। केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि किसानों को न्यूनतम समस्याओं का सामना करना पड़े।
While making new guidelines, we have kept in mind the interests of the poor and daily wage workers. Harvesting of Rabi crops is also underway. Central Govt and state Govts are working together to ensure that farmers face minimal problems: PM Modi #COVID19 pic.twitter.com/Z9Se34DlbH
— ANI (@ANI) April 14, 2020
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 20 अप्रैल तक, सभी जिलों, इलाकों, राज्यों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी कि वे कितनी सख्ती से मानदंडों को लागू कर रहे हैं। जो राज्य हॉटस्पॉट्स को बढ़ने नहीं देंगे, उन्हें कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।
Till 20th April, all districts, localities, states will be closely monitored, as to how strictly they are implementing norms. States which will not let hotspots increase, they could be allowed to let some important activities resume, but with certain conditions: PM Modi pic.twitter.com/tL2YOBxe7u
— ANI (@ANI) April 14, 2020
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जो रोज कमाते हैं,रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है, अब नई गाइडलाइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।
जो रोज कमाते हैं,रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं,
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
वो मेरा परिवार हैं। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है, अब नई गाइडलइंस बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी https://t.co/YxvPB5r3Ww
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।
जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट में नहीं होंगे,
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
और जिनके हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/dOFgYFPtlP
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।
मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/lg1ZTAgKMt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा, इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं।
Lockdown will be extended across India till May 3: PM Narendra Modi pic.twitter.com/QwxKm1pwBP
— ANI (@ANI) April 14, 2020
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत ने समस्या के बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या सामने आई, हमने तेजी से निर्णय लेकर इसे रोकने की कोशिश की। मैं सोच भी नहीं सकता कि अगर ऐसे त्वरित निर्णय नहीं लिए जाते तो क्या स्थिति होती।
India did not wait for the problem to escalate, rather, as soon as the problem appeared, we tried to stop it by taking swift decisions. I can't imagine what the situation would have been if such quick decisions were not taken: PM Narendra Modi #COVID19 pic.twitter.com/57YR5URP4c
— ANI (@ANI) April 14, 2020
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा, जब भारत में एक भी कोरोना रोगी नहीं था, तब भी भारत ने कोरोना से प्रभावित देशों से यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू की थी।
Even when India did not have a single corona patient, India had begun screening passengers from #COVID19 affected countries: Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/qBkLanVyiU
— ANI (@ANI) April 14, 2020
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा, भारत को बचाने के लिए लोग कष्टों से गुज़रे हैं। मैं जानता हूं कि आपने कितनी कठिनाइयों का सामना किया। मैं भारत के लोगों को उनके बलिदान के लिए सम्मानपूर्वक नमन करता हूं।
People have gone through hardships to save India. I know how many difficulties you faced. I respectfully bow to the people of India for their sacrifice: PM Narendra Modi #COVID19 pic.twitter.com/Ju1F7bkp6j
— ANI (@ANI) April 14, 2020
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती से चल रही है। लोगों ने मुश्किलों का सामना करते हुए देश को बचाया है।
India's fight against coronavirus is going on very strongly, says PM Modi in address to the nation
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2020
मुरादाबाद में कोरोना वायरस (COVID-19) से एक 49 साल के व्यक्ति की टीएमयू अस्पताल में मौत हो गई। मरीज का इलाज कर रहे 39 साल के एक डॉक्टर सहित 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ताजा मामलों में से दो संभल और एक अमरोहा के निवासी हैं।
Moradabad: A 49-year-old man dies of #COVID19 at TMU Hospital. 17 people including a 39-year-old doctor who was treating the patient have tested positive. Of the fresh cases, two are residents of Sambhal & one of Amroha: Moradabad Chief Medical Officer MC Garg
— ANI UP (@ANINewsUP) April 14, 2020
जयपुर में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए हैं। राजस्थान में मरीजों की संख्या 945 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
48 new COVID19 cases reported in Jaipur today; the total number of positive cases in the state rise to 945: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/zTi89WJCgw
— ANI (@ANI) April 14, 2020
जम्मू के बठिंडी क्षेत्र को कोरोना वायरस के रेड ज़ोन के रूप में पहचाना गया है, यहां लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है।
जम्मू के बठिंडी क्षेत्र को #COVID19 'रेड ज़ोन' के रूप में पहचाना गया है, यहां लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। pic.twitter.com/E2AHE54QgG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,211 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई है।
COVID19: 1211 new cases and 31 deaths reported in the last 24 hours: Ministry of Health and Family Welfare https://t.co/14s5nm2oW2
— ANI (@ANI) April 14, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 2,334 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 217 लोग ठीक हुए हैं और 160 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दिल्ली में अब तक 1510 मामने सामने आए हैं। इनमें से 30 लोग ठीक हो गए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 1173 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 58 लोग ठीक हो गए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 10,363 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें 1036 लोग ठीक हो गए हैं और 339 लोगों की मौत हो गई है।
India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 10,363 (including 8988 active cases, 1035 cured/discharged/migrated and 339 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/Ie7tMvDstv
— ANI (@ANI) April 14, 2020
वाराणसी : कोरोना वायरस के मद्देनजर नगर निगम के कर्मचारियों ने गोदौलिया चौक को सेनिटाइज किया।
वाराणसी : नगर निगम के कर्मचारियों ने गोदौलिया चौक को सैनिटाइज किया। #COVID19 pic.twitter.com/9v8vZA2d7k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर मादीपुर के जेजे कॉलोनी ब्लॉक-A को सील कर दिया गया। दिल्ली सरकार ने इस जगह को कोविड-19 कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया है।
दिल्ली: मादीपुर के जेजे कॉलोनी ब्लॉक-A को सील कर दिया गया। दिल्ली सरकार ने इस जगह को कोविड-19 कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया है। pic.twitter.com/xOj1JcQGfn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
कोरोना वायरस के मद्देनजर मुंबई के वर्ली कोलीवाड़ा इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, यहां लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है।
Mumbai's Worli Koliwada has been declared a COVID19 'containment zone', the movement of people is restricted here. #Maharashtra pic.twitter.com/irimnDJmRV
— ANI (@ANI) April 14, 2020
सोनिया गांधी ने देश को संदेश देते हुए कहा, मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे,आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे।इस संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों,पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है।
सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे,आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे।इस संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों,पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है। pic.twitter.com/XA8zvveGd1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2020
कई केंद्रीय मंत्रियों ने अपने मंत्रालयों में आना शुरू कर दिया है। संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी भी दफ्तरों में कामकाज पर लौटने लगे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, रेल मंत्री पीयूष गोयल व अन्य कई मंत्री सोमवार को कार्यालय पहुंचे। संयुक्त सचिव एवं इससे ऊंचे स्तर के सभी अधिकारियों को भी अब एक-तिहाई स्टाफ के साथ उपस्थित रहने का निर्देश मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पीएमओ और तमाम मंत्रालयों के आला अफसरों के साथ मंत्रणा भी की।
आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ 11 अप्रैल को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्पष्ट कर दिया था कि लॉकडाउन अब जान भी जहान भी के मंत्र पर आगे बढ़ा जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए सरकार कृषि कार्यो और मंडियों के कारोबार को फिजिकल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों के साथ पहले ही आवश्यक कार्यो की सूची में रखते हुए छूट दे चुकी है। महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, बंगाल और तमिलनाडु समेत सात राज्यों ने अपने सूबों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा पहले ही कर दी है।
कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए किया गया 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन आज पूरा हो रहा है। इस महामारी के गंभीर खतरों को देखते हुए तमाम राज्य लॉकडाउन को दो हफ्ते बढ़ाने के पक्ष में हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते जाम पड़े अर्थव्यवस्था के पहिए भी सबकी चिंता का विषय बने हुए हैं। उद्योग और कारोबार जगत तो लॉकडाउन को लेकर बेचैन है ही, करोड़ों मजदूरों और लाखों की संख्या में लोगों की नौकरी-आजीविका पर भी खतरा मंडरा रहा है।
लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाए जाने के आसार के बीच सरकार ने कृषि कार्यो के अलावा कुछ सीमित आर्थिक गतिविधियों को इजाजत के संकेत दिए हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए खासकर उन इलाकों में आर्थिक इंजन की गाड़ी को चलाने की छूट दिए जाने की उम्मीद है, जहां कोरोना का प्रभाव बिल्कुल नहीं है।
पीएम मोदी इस बात का संकेत पहले ही दे चुके हैं कि अब देश जान भी, जहान भी के मंत्र के साथ आगे बढ़ेगा। इसीलिए सबकी निगाहें पीएम के संबोधन पर टिकी हैं कि किन इलाकों में कौन सी आर्थिक गतिविधियों को छूट मिलेगी
21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन का आज आखिरी दिन है। सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह इस महामारी से मुकाबले के लिए लॉकडाउन के दूसरे चरण और इसके स्वरूप को लेकर एलान कर सकते हैं।
कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1985 मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली में 1154 और तमिलनाडु में 1075 मामलों की पुष्टि हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय को अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 9352 मामले सामने आ गए है। इनमें से 980 लोग ठीक हो गए हैं और 324 लोगों की मौत हो गई है।
