Move to Jagran APP

दूसरी लहर में 90 दिन बाद मिले 50 हजार से कम नए केस, 1,103 पीड़ितों की मौत, महाराष्ट्र-केरल में डेल्टा प्लस के मिले 24 मामले

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 90 दिन बाद 50 हजार से कम नए मामले पाए गए हैं। वहीं करीब सवा दो महीने बाद रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे कम दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 02:18 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 02:18 AM (IST)
दूसरी लहर में 90 दिन बाद मिले 50 हजार से कम नए केस, 1,103 पीड़ितों की मौत, महाराष्ट्र-केरल में डेल्टा प्लस के मिले 24 मामले
66 दिन बाद 24 घंटे में सबसे कम 1,103 कोरोना पीड़ितों की मौत

जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 90 दिन बाद 50 हजार से कम नए मामले पाए गए हैं। वहीं, करीब सवा दो महीने बाद रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे कम दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है और यह 38 हजार और गिरकर साढ़े छह लाख के करीब हो गए हैं। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या, अमरोहा और बलिया एवं बदायूं समेत 38 जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या 50 से नीचे आ गई है।

loksabha election banner

66 दिन बाद 24 घंटे में सबसे कम 1,103 कोरोना पीड़ितों की मौत, 39074 नए मामले

सोमवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 39,074 नए केस मिले हैं, इसमें पंजाब, असम और झारखंड के आंकड़े शामिल नहीं किए गए हैं, क्योंकि खबर लिखे जाने तक इन राज्यों के आंकड़े नहीं मिले थे। इस दौरान 1,103 और मरीजों की जान गई है। इससे पहले 23 मार्च को 50 हजार से कम (47,239) मामले पाए गए थे और 15 अप्रैल को 1,184 लोगों की जान गई थी।

दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर चार फीसद से नीचे

पिछले 39 दिनों से नए मामलों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है। अब तक पौने तीन करोड़ से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर दोनों ही चार फीसद से नीचे बनी हुई है।

सोमवार रात 12 बजे तक के आंकड़े

नए मामले   39,074

कुल मामले 2,99,73,457

मौतें    1,103

कुल मौतें 3,89,268

सक्रिय मामले 6,59,208

ठीक हुए 76,440

कुल ठीक हुए 2,89,13,191

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

दैनिक संक्रमण दर 3.83 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर 3.32 फीसद

ठीक होने की दर 96.36 फीसद

मृत्यु दर 1.30 फीसद

जांचें (शनिवार) 13,88,699

कुल जांचें 39,24,07,782

ज्यादा नए केस वाले राज्य :

राज्य         नए मामले     कुल संक्रमित (लाख में)

केरल            7,449         28.16

तमिलनाडु     7,427         24.29

महाराष्ट्र        6,270         59.79

कर्नाटक      4,867         28.11

ओडिशा      3,031          8.80

आंध्र प्रदेश   2,620        18.53

बंगाल        1,879         14.83

छत्तीसगढ़     496            9.91

जम्मू-कश्मीर  362         3.12

बिहार           245         7.19

हिमाचल     193          1.94

उत्तराखंड  163           3.38

हरियाणा     162         7.67

गुजरात       151        8.22

राजस्थान    151        9.51

उत्तर प्रदेश 118      17.04

दिल्ली          89      14.32

मध्य प्रदेश    89         7.89

महाराष्ट्र और केरल में डेल्टा प्लस के मिले मामले

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित 21 मामले पाए जा चुके हैं। इनमें रत्नागिरी जिले से सबसे ज्यादा नौ, जलगांव से सात, मुंबई से दो और पालघर, ठाणे और सिंधूदुर्ग जिलों से एक-एक मामले शामिल हैं।

केरल के दो जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमण के तीन मामले मिले

वहीं, केरल के पलक्कड़ और पटनमथीटा जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमण के तीन मामले पाए गए हैं। इनमें पटनमथीटा जिले का चार साल का एक बच्चा भी शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.