Move to Jagran APP

गुजरात के एक स्थानीय अदालत में घुसा तेंदुआ छह घंटे बाद पकड़ा गया

वन विभाग के मुताबिक जिस समय तेंदुआ कोर्ट में घुसा उस समय काफी लोग उपस्थित थे। उसे देखकर कोर्ट में भगदड मच गई।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 06:13 PM (IST)
गुजरात के एक स्थानीय अदालत में घुसा तेंदुआ छह घंटे बाद पकड़ा गया
गुजरात के एक स्थानीय अदालत में घुसा तेंदुआ छह घंटे बाद पकड़ा गया

अहमदाबाद,जेएनएन। गुजरात के एक स्थानीय अदालत में शुक्रवार दोपहर कामकाज के दौरान तेंदुआ घुसा आया। जिससे यहां भगदड़ मच गई। इस दौरान अदालत में काम कर रहे दो कर्मचारी भी फंस गए। सूचना पाते ही राजकोट और गांधीनगर वन विभाग की टीम पहुंच गई। करीब छह घंटे के सर्च के बाद तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्रनगर जिले के मशहूर तीर्थस्थल चोटिला में स्थित स्थानीय अदालत में दोपहर 12 बजे अचानक तेंदुआ घुस गया। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस सहित राजकोट व गांधीनगर वन विभाग की टीम भी आ पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट से थोड़ी दूर पर ठाकर और मांडव जंगल है। तेंदुआं यहीं से आया था।

वन विभाग के मुताबिक जिस समय तेंदुआ कोर्ट में घुसा उस समय काफी लोग उपस्थित थे। तेंदुए को देख लोगों में भगदड मच गई। इस दौरान कोर्ट में काम करते दो कर्मचारी भी फंस गए। दोनों कर्मचारियों को सही सलामत बाहर निकाला गया है। करीब चार घंटे के सर्च के बाद कोर्ट के पीछे की दिवार के पास तेंदुए को देखा गया। वन कर्मियों ने फायरिंग कर तेंदुएं को बेहोश करने के बाद पिजंरे में बंद किया। तेंदुए को पिंजरे में कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस कार्रवाई के दौरान कोर्ट का कामकाज ठप रहा।

गौरतलब है कि इन दिनों गुजरात में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। एक महीने पहले भी राज्य की राजधानी गांधीनगर सचिवालय में भी तेंदुआ घुस गया था। जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। गांधीनगर साबरमती नदी के किनारे भी तेंदुए के पैरो के निशान मिले थे। वहीं कुछ दिनों पहले ही गोधरा और दाहोद में कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाले दो तेंदुओं को वन विभाग द्वारा पकड़ा गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.