मुलुंड में चीते ने बनाया बच्ची को निवाला
मुंबई। दिन प्रतिदिन जंगल क्षेत्र कम होने की वजह से जानवर और मनुष्य के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इस वजह से मासूम जानवरों के शिकार हो रहे हैं। रविवार रात मुलुंड के शंकर टेकरी इलाके में एक मासूम लड़की चीते का शिकार बन गई। छह साल की संजना थोराट संजय गांधी नेशनल पार्क से सटे स्लम में अपने माता-पिता व भाई बहन के साथ रहती थी। रि
मुंबई। दिन प्रतिदिन जंगल क्षेत्र कम होने की वजह से जानवर और मनुष्य के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इस वजह से मासूम जानवरों के शिकार हो रहे हैं। रविवार रात मुलुंड के शंकर टेकरी इलाके में एक मासूम लड़की चीते का शिकार बन गई।
छह साल की संजना थोराट संजय गांधी नेशनल पार्क से सटे स्लम में अपने माता-पिता व भाई बहन के साथ रहती थी। रविवार रात लगभग 10:30 बजे शौचालय के लिए संजना अपनी मां सुनीता थोराट के साथ पास ही झाड़ी में गई। उसी समय एक चीता झाड़ी से निकला और संजना को घसीट कर अपने साथ ले गया।
इस घटना के 15 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। लोगों का कहना है कि पुलिस एक घंटे बाद आई। इसके बाद भी पुलिस ने जंगल में जाने से इन्कार कर दिया। तब स्लम के लगभग 200 लोगों ने संजना की तलाश शुरू की। यह अभियान सुबह पांच बजे तक चला।
अगले दिन सुबह सात बजे वन विभाग के कर्मी वहां पहुंचे और पुलिस के साथ संजना की खोज शुरू की। कुछ समय बाद एक कुत्ते की मदद से लोगों ने 400 मीटर अंदर जंगल में संजना का सिर बरामद किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी कई बार इन जानवरों को देखा गया है। लेकिन इससे पहले चीते ने लोगों पर कभी हमला नहीं किया। इस तरह की घटना से बचने के लिए लोगों ने वन विभाग से वन को दीवार से घेरने की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर