विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Latvia Tourist News: विदेशी पर्यटक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी दोषी करार, 4 साल पुराना है मामला

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Fri, 02 Dec 2022 11:53 AM (GMT+05:30)

Latvian Tourist News केरल में विदेशी पर्यटक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों को दोषी करार दिया ...और पढ़ें

Latvian Tourist News: विदेशी पर्यटक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी दोषी करार
Latvian Tourist News: विदेशी पर्यटक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी दोषी करार

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। केरल के तिरुवनंतपुरम में लातविया की एक पर्यटक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। विदेशी पर्यटक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने आरोपियों को सभी आरोपों में दोषी करार दिया।

आरोपियों का नाम उदय कुमार और उमेश है। बता दें कि लातविया की पर्यटक के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला मार्च 2018 का है। महिला पर्यटक 14 मार्च 2018 को तिरुवनंतपुरम के वर्कला से लापता हो गई थी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

6 दिन बाद बरामद हुई थी लाश

पुलिस ने पर्यटक की लाश को 20 अप्रैल 2018 को बरामद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को पहले ड्रग्स दी गई और फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद पीड़िता की आरोपियों ने हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:

जानलेवा साबित हो सकती है इस मच्छर की एक बाइट, जानिए इससे कैसे बचें

Fact Check : सावरकर पर बनी डॉक्युमेंट्री के वीडियो को अंडमान जेल का बताकर किया जा रहा शेयर