विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या पृथ्वी से टकराएगा 'प्रलय का देवता'! ISRO चीफ ने चेताया- 2029 में आ सकती है तबाही

Published: Tue, 10 Sep 2024 03:59 PM (IST)

इस एस्टेरॉयड का नाम एपोफिस है इसका नाम मिस्र के अराजकता के देवता के नाम पर रखा गया है ये ...और पढ़ें

'एपोफिस' आ रहा पृथ्वी के पास, क्या होगा खतरा (फाइल फोटो)
'एपोफिस' आ रहा पृथ्वी के पास, क्या होगा खतरा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2029 को पृथ्वी के साथ इसकी टक्कर होने की संभावना है
  2. इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने इसको लेकर जानकारी दी है

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। पृथ्वी के करीब एक बड़े एस्टेरॉयड के आने की संभावना जताई जा रही है। इस एस्टेरॉयड का नाम 'एपोफिस' है, इसका नाम मिस्र के अराजकता के देवता के नाम पर रखा गया है ये पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने इसको लेकर चेताया है, उन्होंने बताया , ये पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और 13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी के साथ इसकी टक्कर होने की संभावना है।

एस सोमनाथ का कहना है, अगर ये धरती से टकरा गया तो इंसानियत खत्म हो जाएगी। इसरो उस खतरे के प्रति बहुत सचेत है और हमारा नेटवर्क फॉर स्पेस ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग एंड एनालिसिस (NETRA) एपोफिस की बहुत बारीकी से निगरानी कर रहा है। आखिरकार हमारे पास रहने के लिए केवल एक ही पृथ्वी है। उन्होंने आगे कहा, हम इसे और ऐसे अन्य भविष्य के खतरों से बचने के लिए सभी देशों के साथ सहयोग करेंगे।

2004 में हुई थी खोज

एपोफिस को पहली बार 2004 में खोजा गया था और इसकी आवधिकता, जिसमें पृथ्वी के करीब आता है, को बहुत बारीकी से ट्रैक किया गया है। अगली मुठभेड़ 2029 में और फिर 2036 में होगी। जबकि पृथ्वी पर इसके प्रभाव के बारे में चिंताएं हैं, कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि 2029 में यह उड़ जाएगा और पृथ्वी से नहीं टकराएगा।

पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचा ये एस्टेरॉयड

पृथ्वी से 32,000 किलोमीटर ऊपर, इस आकार का कोई अन्य एस्टेरॉयड कभी भी हमारे ग्रह के इतने करीब नहीं आया है।

एपोफिस भारत के सबसे बड़े विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से भी बड़ा है।

कितनी है इसकी गहराई?

एस्टेरॉयड का अनुमानित डायमीटर लगभग 340 से 450 मीटर है और 140 मीटर डायमीटर से ऊपर का कोई भी ग्रह पिंड, जो पृथ्वी के करीब से गुजरता है, संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: अमरोहा में दर्दनाक हादसा: ठेकेदार के बेटे ने लोगों पर चढ़ाई थार; देखें भीड़ को रौंदने का Live VIDEO